ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 137 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन नहीं देने पर उठे सवाल
भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में मेलबर्न टेस्ट मैच को जीतकर 37 साल के बाद इस ऐतिहासिक मैदान पर जीत हासिल की है। लेकिन जीत के बाद भी विराट कोहली के एक फैसले पर सवाल उठने लगे हैं।

ये सवाल हैं कि आखिर विराट कोहली ने फॉलोऑन की स्थिति के बाद भी फॉलोऑन क्यों नहीं खिलाया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एलन बॉर्डर ने ये सवाल करते हुए कहा कि कोहली ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को ज्यादा थकाना चाहते थे।
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को थकाने वाली खबरों से किया इनकार
लेकिन वहीं विराट कोहली ने ऐसी बातों से साफ इनकार कर दिया है और कहा कि उनकी मंशा ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को थकाने वाली कभी नहीं रही।

विराट कोहली ने इस बात को लेकर कहा कि
“हमने इस बारे में तो कभी नहीं सोचा है। पहली पारी में हमारा, हमारा लक्ष्य 400 रनों के पार जाकर बोर्ड पर एक मनोवैज्ञानिक नंबर को हासिल करने का था। इसके लिए कितना समय लगेगा इस बारे में हमने नहीं सोचा था।”
हमने अपने गेंदबाजों को आराम देने के लिए किया ये फैसला
कोहली ने आगे कहा कि
“हमने ये कभी नहीं सोचा कि उनके गेंदबाजों को लंबे समय तक मैदान में रखना चाहते हैं। हमने फॉलोऑन नहीं किया क्योंकि जब हमारे गेंदबाज उन दो सत्रों में गेंदबाजी करते थे, तो ये वास्तव में बहुत गर्म था। हमने उसी समय सोचा कि उन्हें रात भर का ब्रेक, अच्छी नींद हम देंगे। नए सिरे से बाहर आए और बल्लेबाजी करने जाए।”

भारतीय कप्तान ने कहा कि
“ऐसी हमारी मंशा थी कि हम वास्तव में ऐसी स्थिति से बाहर नहीं रखना चाहते थे। हम बस यहीं सोचते हैं कि टीम हर स्तर पर क्या चाहती है।“
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- विराट कोहली ने अब उठाया रहस्य से पर्दा इस वजह से मेलबर्न टेस्ट में नहीं दिया फॉलोऑन appeared first on SportzWiki Hindi.