Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- रोहित शर्मा ने विराट और बुमराह को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत का पूरा श्रेय

ऑस्ट्रेलिया में खेली गई ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर ली है। सोमवार को सिडनी में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच को बारिश के बीच जैसे ही ड्रॉ घोषित किया उसके साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया।

71 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार जीती ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम ने एक यूनिट के रूप में जबरदस्त प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 71 सालों के इतिहास में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया में अब तक भारतीय क्रिकेट इतिहास में क्रिकेट टीम ने 11 दौरे किए जिसमें से हर बार टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार तो इंतजार बनकर ही रह जाता लेकिन इस बार विराट कोहली एंड कंपनी इसे तोड़ने में सफल रही।

चेतेश्वर पुजारा ने दिया टेस्ट सीरीज जीत में सबसे बड़ा योगदान

ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर भारतीय टीम ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया जिसमें अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के योगदान के बिना तो कुछ भी संभव नहीं था।

चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म को यहां साबित कर भारत के लिए सीरीज जीत की खुशी लेकर आए। चेतेश्वर पुजारा ने इस टेस्ट सीरीज में 4 मैचों की 7 पारियों में 3 शतक जड़ते हुए 521 रन बनाए।

चेतेश्वर पुजारा को रोहित शर्मा का सलाम

भारतीय टीम के लिए हमेशा ही अपने शांत व्यवहार की तरह की शानदार प्रदर्शन करके निकल जाने वाले पुजारा को इससे पहले इतना खतरनाक नहीं माना जाता था। लेकिन अब पूरी दुनिया ने देखा कि चेतेश्वर पुजारा क्या कर सकते हैं।

तभी तो रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा की तारीफ करते हुए इसी बात का जिक्र किया और ट्वीट कर लिखा कि “अक्सर ही उनके प्रदर्शन पर किसी का ध्यान नहीं जाता है, लेकिन मेरे दोस्त पूजी ये कोई नहीं भूल सकता कि यहाँ आपने 3 मैच जीताऊ शतक लगाये, बूम।”

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- रोहित शर्मा ने विराट और बुमराह को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.