Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- सिडनी में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को करना चाहिए ये एक बदलाव

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है जहां अब सीरीज में केवल एक ही टेस्ट मैच बचा हुआ है। तीन टेस्ट मैचों के बाद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है जिसके पास सीरीज जीतने का ये एक बेहतरीन मौका कहा जा सकता है।

सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कॉम्बिनेश पर हैं हर किसी की नजरें

चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। सिडनी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की नजरें जीत या ड्रॉ पर रहेंगी जिसके कि सीरीज फतह कर सकती है।

अब सबसे बड़ा सवाल है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन में किस तरह का बदलाव करते हैं।

भारत को सिडनी टेस्ट में उतरना चाहिए केवल एक बदलाव के साथ

ये तो पहले से ही साफ हो चुका है कि सिडनी में खेले जाने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वो अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद स्वदेश लौट चुके हैं।

ऐसे में अब क्या भारत केवल रोहित शर्मा के स्थान पर एक ही बदलाव करेगी या फिर किसी और खिलाड़ी को भी बाहर किया जाएगा। बातों-बातों में तो ये सुनने को मिल रहा है कि भारतीय टीम कुछ और बदलाव के साथ खेल सकती है।

रोहित शर्मा के स्थान पर किसी स्पिन गेंदबाज को मौका देना रहेगा सही

लेकिन यहां एक बात पर सबसे ज्यादा गौर करना होगा वो है सिडनी क्रिकेट मैदान की पिच… जो ऑस्ट्रेलिया के दूसरे मैदान की तुलना में स्पिन गेंदबाजी के लिए मददगार हो सकती है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए टीम में रविन्द्र जडेजा को बरबरार रखना चाहिए तो साथ ही रोहित शर्मा के स्थान पर किसी विशेषज्ञ बल्लेबाज को शामिल करने के बजाय अएक स्पिन गेंदबाज को मौका देना सही हो सकता है। स्पिन गेंदबाजी में आर अश्विन के फिट नहीं होने की स्थिति में कुलदीप यादव पर दांव खेलना चाहिए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- सिडनी में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को करना चाहिए ये एक बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.