Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: सिडनी टेस्ट: पहले दिन मजबूत स्थिति में भारत, फिर भी उठी इस खिलाड़ी को बाहर करने की मांग

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज शुरू हो गया है। मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम ने केएल राहुल और कुलदीप यादव को मौका दिया वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में पीटर हैड्सकॉम्ब और मार्नस लैबुशेन को टीम में मौका। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए हैं।

केएल राहुल फिर रहे फ्लॉप

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर फ्लॉप रहे। उन्हें पिछले मैच में टीम से ड्राप कर दिया गया था लेकिन रोहित शर्मा की भारत वापसी की वजह से उन्हें एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला।

उन्होंने अच्छी शुरुआत की और शुरुआत में ही दो चौके जड़कर लम्बी पारी की उम्मीद जताई लेकिन दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गये। वहीं उनके साथी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली।

चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा शतक

चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में लगातार शानदार बल्लेबाजी की है और एक बार फिर उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। इस सीरीज में यह उनका चौथा शतक है, वहीं यह उनके करियर का 18वां शतक भी है।

इस प्रदर्शन के बाद जहां ट्वीटर पर केएल राहुल का एक बार फिर मजाक उड़ा वहीं चेतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ हुई। आईये देखते हैं किसने क्या कहा

 

The post AUSvsIND: सिडनी टेस्ट: पहले दिन मजबूत स्थिति में भारत, फिर भी उठी इस खिलाड़ी को बाहर करने की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.