Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: समय से पहले ही रोका गया चौथे दिन का खेल तो भड़के माइकल क्लार्क ने अपने ही देश पर निकाला गुस्सा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का पहला सेशन जहां बारिश से प्रभावित रहा था. वहीं चौथे दिन का तीसरा सेशन खराब रौशनी की वजह से रद्द करना पड़ा था.

मैच के तीसरे दिन भी खराब रौशनी के कारण खेल जल्द रोक दिया गया था. टेस्ट क्रिकेट में खराब रौशनी के कारण कई बार खेल रोक दिया जाता है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने खराब रौशनी को लेकर एक बयान दिया है.

खराब रौशनी के कारण खेल रुकना टेस्ट क्रिकेट के लिए अपमानजनक

Clarke asked the Australian team to be aggressive

माइकल क्लार्क ने अपने एक बयान में कहा,

“मुझे लगता है, कि खराब रौशनी के कारण खेल को रोकना अपमानजनक है. मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए दुखद है. हम एक तरफ जहां लोगो से ज्यादा से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट देखने की अपील कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ खराब रौशनी के कारण खेल रुकना टेस्ट क्रिकेट के लिए दुखदायक है.”

लोग पैसे खर्च कर रहे, तो उन्हें पूरा मैच देखने को मिलना चाहिए 

माइकल क्लार्क ने आगे अपने बयान में कहा,

“लोग टेस्ट क्रिकेट देखने के लिए अपने पैसे खर्च रहे है, लेकिन फिर भी उन्हें मैच नहीं देखने को मिल रहा है. बारिश के कारण अगर खेल रुके, वो चीज समझ आती है, लेकिन अगर खराब रौशनी के कारण खेल रुके तो यह टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी अपमानजनक बात है. 

लोग अगर टेस्ट क्रिकेट के लिए पैसा खर्च कर स्टेडियम में आ रहे है, तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट का पूरा मजा मिलना चाहिए, खराब रौशनी के कारण उनका पैसा व्यर्थ में नहीं जाना चाहिए.”

खराब रौशनी के बार में सोचने की जरुरत 

माइकल क्लार्क ने आगे अपने बयान में कहा,

“दुनिया भर के स्टेडियमों में लाखों डॉलर खर्च किए जा रहे हैं, आपको दुनिया में सबसे अच्छी रोशनी मिली है, फिर भी आप मैदान पर वापस नहीं आ सकते, यह हमारे खेल के लिए शर्मनाक बात है. मैं ईमानदारी से कहू, तो इसके बारे में हमें जरुर सोचना चाहिए.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: समय से पहले ही रोका गया चौथे दिन का खेल तो भड़के माइकल क्लार्क ने अपने ही देश पर निकाला गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.