ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना दिए। 289 रनों के जवाब में भारतीय की शुरुआत काफी खराब रही और 4 के स्कोर पर तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गये। विराट कोहली, शिखर धवन और अम्बाती रायडू तीनों पवेलियन लौट चुके थे।
धोनी-रोहित में अच्छी साझेदारी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 4 रनों के स्कोर पर 3 बल्लेबाज के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय संभाली। दोनों ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की लेकिन जल्द ही रनों की गति बढ़ा दी।
दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी बनाई। भारत मजबूत लक्ष्य की ओर आसानी से बढ़ रहा था लेकिन इसी समय महेंद्र सिंह धोनी को जेसन बेहरेनडोर्फ ने पवेलियन भेज दिया।
अम्पायर के गलत फैसले का हुए शिकार

श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में आखिरी वनडे अर्धशतक बनाने वाले धोनी ने आज अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन 51 के स्कोर पर पवेलियन गये। यह उनके वनडे करियर का 68वां अर्धशतक था।
उन्हें बेहरेनडोर्फ की गेंद पर अम्पायर ने एलबीडबल्यू आउट दिया लेकिन रीप्ले में साफ हो रहा था कि गेंद लेग स्टंप के बाहर गिरी थी। भारत के पास रिव्यू नहीं बचा था और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
अंबाती रायडू ने किया था इस्तेमाल

वनडे क्रिकेट की एक पारी में टीम को एक ही रिव्यू मिलता है। भारत को मिला रिव्यू पहले ही अम्बाती रायडू ने इस्तेमाल कर लिया था। ऑन फील्ड कॉल होने पर रिव्यू बच जाता है लेकिन रायडू के विकेट में ऐसा भी नहीं था।
महेंद्र सिंह धोनी के पवेलियन लौटने के बाद एक बार फिर भारतीय टीम दबाव में आ गयी है। धोनी ने आज भारत के लिए वनडे क्रिकेट में अपना 10 हजार रह भी पूरा किया।
देखें विकेट का वीडियो:
India are out of reviews and Dhoni has to go… #CloseMatters#AUSvIND | @GilletteAU pic.twitter.com/WRYVQPxwIM
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 12, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: अंपायर के गलत फैसले से महेंद्र सिंह धोनी को लौटना पड़ा पवेलियन, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.