Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, सिडनी वनडे: जीत के बाद खुश दिखे आरोन फिंच, बताया क्यों भारत के सामने की धीमी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए पहले वनडे में भारतीय टीम को करारी हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 34 रनों से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 288 रन बनाये लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 254 रन ही बना पाई। रोहित शर्मा ने शानदार 133 पारी खेली लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए।

आरोन फिंच दिखे खुश

इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच काफी खुश दिखे। बल्ले से वह जरुर कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन उनके गेंदबाजों ने टीम को जीत दिला दी। इस जीत के बाद उन्होंने कहा

“हां, मैं इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ। हमें मैच को अंत तक ले जाने की जरूरत थी और जरूरी समय पर विकेट झटकना था। हमने अच्छा स्कोर बनाया था और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने शानदार खेल दिखाया।”

अंत के ओवरों के लिए बचाया विकेट

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने धीमी शुरुआत की थी और बीच के ओवर में भी उन्होंने ज्यादा जोखिम नहीं उठाया। अंत के ओवरों में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और भारत के सामने 289 का लक्ष्य रख दिया। इस बारे में फिंच ने कहा

“हमने बीच के ओवर में ज्यादा रन नहीं बनाये, लेकिन हमने अंतिम ओवरों के लिए विकेट बचाया था। झाय और जेसन का आत्मविश्वास काफी ऊपर है और उनका भविष्य भी काफी अच्छा दिख रहा है।”

टेस्ट सीरीज में हारी थी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारी थी लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। भारत की अनुभवी बल्लेबाजी के सामने उनके युवा गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने टॉप- 4 में तीन बल्लेबाजों को पहले चार ओवर में ही पवेलियन भेज दिया।

पहले पॉवरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मैच को अपने पक्ष में झुका लिया था। पहले ही ओवर में शिखर धवन पवेलियन लौट गये। उसके बाद चौथे ओवर में कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायडू के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय बल्लेबाजी की कमर टूट गयी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND, सिडनी वनडे: जीत के बाद खुश दिखे आरोन फिंच, बताया क्यों भारत के सामने की धीमी शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.