भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सोमवार यानि 7 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिनों में शामिल हो गया है जिस दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में ही 71 साल के इतिहास में पहली बार टेस्ट सीरीज में पटखनी दी है। भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कंगारू टीम को 2-1 से हरा दिया।
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने की भारतीय टीम की तारीफ
इस 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीतने पर भारतीय टीम की खूब तारीफ हो रही है। हर कोई टीम इंडिया का गुणगान कर रहा है जिसमें भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता ने भी जबरदस्त तारीफ की और इसे बहुत बड़ी खुशी का दिन बताया।

एमएसके प्रसाद ने भारतीय टीम के इस जबरदस्त कामयाबी से खुश होते हुए कहा कि “ये भारतीय क्रिकेट के लिए खुशी का दिन है। ये ऐतिहासिक तारीख है। मुझे यकिन है, ये सिर्फ मेरे लिए नहीं है, बल्कि सभी के लिए। मुझे यकिन है कि आने वाले समय में हम कई और मील के पत्थर तक पहुंचेंगे।”
दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड में चूके, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हासिल की कामयाबी
मुख्य चयनकर्ता ने आगे कहा कि “ये एक सीखने की आस्था है जो हमारे पास इस साल थी। ये अद्भुत है कि हमारे पास साल में तीन टॉप क्लास सीरीज थी। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हम चूक गए। उससे हमने सबक लिया और हमने इस सीरीज में लागू किया।”

“संयोजन के साथ हम इस सीरीज में हासिल थे। खिलाड़ी, टीम प्रबंधन और सपोर्टिंग स्टाफ ने कदम बढ़ाए और इस अवसर पर पहुंचे। उन दो सीरीज से हमने जो कुछ सीखा वो ऑस्ट्रेलिया में सामने आया। हम अपने रणनीतियों को बेहतर तरीके से लागू करने में सक्षम थे।”
जसप्रीत बुमराह ने दिखायी अभूतपूर्व काबिलियत
प्रसाद ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ मे कहा कि “बिल्कुल ये बच्चा(बुमराह) अभूतपूर्व है। इस साल के थोड़े ही समय में वो बहुत ही पेशेवर हो गया है। जब हमने उसे दक्षिण अफ्रीका के लिए चुना तो कई लोगों ने हमारे इसे स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने कई बातें कही, वो वाइट बॉल फॉर्मेट का विशेषज्ञ है और चोटों से ग्रस्त है। लेकिन हम चयन के साथ आगे बढ़े। हमने सही भावना में लिया। हमने अभी भी उन्हं शामिल किया और वो अब आईसीसी की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा दोनों को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया सीरीज जीत का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.