कल गुरूवार, 3 जनवरी से सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला खेला जायेगा. क्रिकेट के तमाम जानकर और खेल प्रेमी बड़ी ही बेसब्री के साथ सिडनी टेस्ट के शुरू होने का बड़ी ही उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं.
सभी के बीच इस टेस्ट मैच को लेकर बन रहा उत्साह एकदम वाजिब भी हैं. भाई उत्साह तो बनेगा ही डोमेन टेस्ट श्रृंखला अपने निर्णायक मोड़ पर जो आ खड़ी हुई हैं. एक तरफ जहाँ विराट एंड कंपनी सिडनी में टेस्ट सीरीज अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी, तो वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम की निगाहें सिडनी टेस्ट जीतकर सीरीज ड्रा कराने पर लगी रहेगी.
अब कैसा रहेगा मौसम का हाल
Image Credit: Weather Forecast
अंतिम टेस्ट मैच से पहले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस की नजरे सिडनी के अगले पांच दिन के मौसम पर जरुर बनी रहेगी. सबसे रोमांचक मोड़ पर खड़ी इस टेस्ट सीरीज में मौसम अब एक बड़ा किरदार निभा सकता हैं.
मौसम विभाग के अनुसार चले, तो गुरूवार, 3 जनवरी को सिडनी में हलकी हलकी धूप के साथ साथ आसमान में बादल लगातार बने रहेगे. वही बात अगर दूसरे दिन के खेल यानी शुक्रवार, 4 जनवरी की करे तो इस दिन आसमान पूरे दिन बादलों से ढका रहेगा. तीसरे दिन शनिवार, 5 जनवरी को एक बार फिर से धूप खिली नजर आएगी, वही मैच के अंतिम दो दिन के खेल में भी धूप रहेगी.
ड्रा हुआ तो होगा टीम इंडिया को फायदा

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि सिडनी टेस्ट मैच अगर ड्रा हुआ तो टीम इंडिया को बहुत बड़ा फायदा पहुंचेगा. सिडनी टेस्ट के ड्रा हो जाने से भारतीय टीम सीधे सीधे 1-2 से बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला जीतकर अपने नाम कर लेगी और यह पहला ऐसा मौका भी होगा, जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर कोई टेस्ट श्रृंखला जीतने में कामयाब होगी.
ऐसे में अगर सिडनी में बारिश के कारण खेल बाधित होता हैं, तो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी बात होगी. वही ऑस्ट्रेलियाई समर्थक यह जरुर चाहेगे, कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम मैच जीतने में जरुर सफल हो.
(Photo by : Getty Images)
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: सिडनी में कुछ ऐसा रहेगा पांचो दिनों के मौसम का हाल, ड्रा हुआ तो भारत के पास होगी ट्रॉफी appeared first on SportzWiki Hindi.