ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को होने जा रहा है। भारतीय टीम को विराट कोहली की कप्तानी में इस वनडे सीरीज के पहले मैच में 34 रनों से हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद भारतीय टीम अब दूसरे वनडे मैच में सीरीज को बराबरी करने के इरादें से उतरेगी।
पहले वनडे मैच में हार के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ मशगूल
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मैदान में तीनों ही विभागों में जोरदार पटखनी दी और टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम की एक भी नहीं चलने दी।

भारतीय टीम पहले वनडे मैच को हारने के बाद दूसरे वनडे मैच में जीत तो दर्ज करना चाह रही है लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मशगूल हैं।
भारतीय फैंस को विराट कोहली का अनुष्का के साथ रहना नहीं आया पसंद
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में तो अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली बहुत ही खुश नजर तो आ रहे हैं।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 13, 2019
लेकिन पहले वनडे मैच में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को विराट कोहली की अनुष्का शर्मा के साथ ये फोटो पसंद नहीं आयी और विराट कोहली को फैंस ने दूसरे वनडे मैच में तैयारी करने की नसीहत दे डाली।
भारतीय फैंस ने दे डाली दूसरे वनडे मैच की तैयारी करने की नसीहत
भारतीय क्रिकेट फैंस पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन से बहुत ही नाराज है क्योंकि एक अनुभवहीन ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने भारत को आसान हार मिली। अब फैंस कोहली को कह रहे हैं कि थोड़ा दूसरे मैच की तैयारी भी कर लो।
Bhai a sab choro series jeet k aana
— Sk Ashiqur Rahman (@AshiqurSk) January 13, 2019
Grt preparing for 2nd ODI vs @CricketAus
— SENDILNATHAN P (@sendil_ajith) January 13, 2019
Bro please play well atleast in 2nd odi, u r not consistent after ur century in perth-17,81,0,28,3 this is not d VK we seen
— Pradeep Vijay (@Pradeep95572466) January 13, 2019
Bhai ek matchwinning century chahiye next match me
— Abhi (@Virat_cric_18) January 13, 2019
You aren’t practicing for next ODI
— Krishna Kumar (@imswingtrader) January 13, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की फोटो, तो फैंस ने दे डाली ये नसीहत appeared first on SportzWiki Hindi.
