भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यी टीम का ऐलान हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यी वनडे टीम में तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर ओ नाइल को नहीं चुना गया था. उन्होंने अपना चयन ना होने पर चयनकर्ताओं को फटकार लगाई है.
चयनकर्ताओं ने कहा पीठ की समस्या के चलते नहीं दी जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने अपने एक बयान में कहा था, कि नाथन कुल्टर नाइल के पीठ में दर्द है. वह अपनी पीठ की समस्या से जूझ रहा है. ऐसे में हम उसे 50 ओवर के प्रारूप में शामिल कर कोई खतरा नहीं उठाना चाहते है.
अब कुल्टर ओ नाइल का फूटा गुस्सा

एबीसी रेडियो को दिए गये अपने एक बयान में नाथन कुल्टर ओ नाइल ने कहा,
“मैं इस खबर से खुश नहीं हूं. मुझे नहीं लगता, कि मुझसे इस बारे में साफ़ तरीके से बात की गई है. मैं इसमें अधिक नहीं बोलूँगा, लेकिन मुझे नहीं लगता, कि पीठ के समस्या के कारण मुझे टीम से बाहर रखने के लिए पर्याप्त था. मैंने अभी तक स्कैन भी नहीं कराया है, लेकिन इसके पहले ही टीम बाहर कर दिया गया और मुझसे हमारे चयनकर्ताओं की कोई बात नहीं हुई. मैं अपना चयन ना होने से दुखी महसूस कर रहा हूं. मेरे से चयनकर्ताओं ने किसी भी तरह की को बात नहीं की है. “
ऐसा रहा है कुल्टर ओ नाइल का क्रिकेट करियर

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर ओ नाइल ऑस्ट्रेलिया के लिए 22 वनडे और 26 टी20 मैच खेल चुके है और अपने इस छोटे करियर के दौरान वह वनडे में 38 विकेट व टी-20 क्रिकेट में 30 विकेट ले चुके है. नाथन कुल्टर ओ नाइल को अबतक टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिल पाया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : इस खिलाड़ी को वनडे टीम में नहीं मिली जगह, तो चयनकर्ताओं को लगाई फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.