भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ ऑस्ट्रलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ भी जुड़े है.
बता दें, कि ऑस्टिन वॉ भी अपने पिताजी के तरह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर है. वह ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए साल 2018 का अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुके है.
मैदान पर डिंक्स देते नजर आये ऑस्टिन वॉ

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ सिडनी टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर डिंक्स देते हुए नजर आये है. वह कई बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान पर गये. उनके मैदान पर डिंक्स लेकर जाने के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है.
बेटे के लिए स्टीव वॉ ने कही ये बात

ऑस्ट्रलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने अपने बेटे ऑस्टिन वॉ के मैदान पर ड्रिंक्स देने की बात पर अपने बयान में कहा,
“यह सिर्फ ड्रिंक देने की बात नहीं है. यहां उसके लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका है, वह यहां से बहुत कुछ सीख सकते हैं. मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं, कि वह इतनी बार ड्रिंक्स लेकर मैदान पर गया.
मुझे भी याद है, कि जब मैंने टेस्ट मैच खेलना शुरू किया था, तो मैं भी सभी सेशन के दौरान ड्रिंक्स देने जाया करता था. मुझे लगता है, कि ऑस्टिन वॉ के लिए यह एक बहुत अच्छा अनुभव होगा. वह यह मैच देखकर तैयार हो रहा है. यह समय उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. खिलाड़ियों को इस तरह के अनुभव की काफी जरुरत होती है. इससे युवा खिलाड़ी बहुत कुछ सीखते है.”
यहाँ क्लिक कर देखें ऑस्टिन वॉ के मैदान पर ड्रिंक्स लाने का वीडियो

— VINEET SINGH (@amit9761592734) January 5, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ मैदान पर ड्रिंक्स पिलाते हुए आये नजर, तो स्टीव वॉ ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.