भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वैसे तो मौजूदा क्रिकेट जगत के सबसे फिट खिलाड़ी हैं लेकिन इन्हें भी समय-समय पर कुछ फिटनेस की समस्या से जूझना पड़ जाता है। इन दिनों भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया था।
विराट कोहली को मेलबर्न टेस्ट में फिर उठी पीठ दर्द की तकलीफ
मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में विराट कोहली ने 82 रनों की बेहतरीन पारी तो खेली थी, लेकिन इस पारी के दौरान उन्हें पीठ दर्द से तकलीफ में देखा गया।

विराट कोहली अपने इस पीठ दर्द की समस्या से पिछले कुछ महीनों से तकलीफ में हैं। उन्हें ये दर्द समय-समय पर उठा है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है।
कोहली ने अपनी पीठ दर्द की तकलीफ को लेकर कही ये बात
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में सबसे महत्वपूर्ण अंग है ऐसे में उनकी पीठ दर्द की ये तकलीफ मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है।

अपनी पीठ के दर्द को लेकर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहली बार अपनी बात रखी जिसको लेकर उन्होंने कहा कि “मेरे पास ये मुद्दा 2011 से था ये कोई नई बात नहीं है। मैंने पिछले कुछ सालों से जो शारीरिक प्रयास किए हैं उनके कारण मैं इसे प्रतिबंधित नहीं कर पा रहा हूं। और जब आपके पास एक पीठ होती है जिसके ये मुद्दे हैं तो आप केवल इसे उसी तरह से बनाए रख सकते हैं।”
मैं नहीं हूं इस परेशानी को लेकर ज्यादा चिंतित
विराट कोहली इस बात को लेकर थोड़ा भावुक हो गए और कहा कि “वो इस मुद्दे को लेकर बहुत ज्यादा परेशान नहीं थे। अगर काम का बोझ ज्यादा हो जाता है तो ये एक ऐंठन का काम करता है, मेरा मतलब है कि आप जरूरी नहीं कि गंभीर मुद्दों में हैं। आप दो या तीन दिनों में ठीक हो जाते हैं।”

“मुझे इससे कोई सरोकार नहीं है, आपको बस इसे शारीरिक रूप से प्रतिबंधित करना है और चोट से आगे रहना है और मैं अब तक ऐसा करने में सक्षम रहा हूं। मुझे यकिन है कि मुझे अकाउंटर करने के लिए दूसरे तरीको के ज्यादा विकल्प मिलेंगे। मेरा मतलब है बिना किसी निगल्स के चलते रहना असंभव है मुझे लगता है कि यहां और कुछ निगल्स का होना ठीक है आपको इसे प्रतिबंधित करने में सक्षम होने की आवश्यकता है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- तीसरे टेस्ट में अपनी पीठ दर्द से परेशान थे विराट कोहली, चौथे टेस्ट से पहले दर्द पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.