ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खत्म हो गई जो अपने साथ कई यादों को छोड़ गई। चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से पटखनी देकर पहली बार ऑस्ट्रेलिया जमीं पर सीरीज जीतने का कारनामा किया।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कभी ना भूलने वाले 4 पल
इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने सीरीज जीत से एक बड़ा और कभी ना भूलने वाला यादगार पल भारतीय क्रिकेट को दिया साथ ही इस टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ ऐसे पल रहे जो दर्शकों के दिलों में जगह बना गए।
तो आईए आपको हम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार उन यादगार पलों से रूबरू करवाते हैं जो हमेशा के लिए याद किए जाएंगे।
पंत-पेन के बीच बेबीसीटर बंटर
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर और कप्तान टिम पेन के बीच इस सीरीज में बहुत खास तरह की जुबानी जंग चली।

सीरीज के मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में दोनों के बीच जुबानी जंग जबरदस्त स्तर पर चली गई जहां ऋषभ पंत को टिन पेन ने अपना बेबीसीटर बनने को कह दिया तो वहीं ऋषभ पंत भी दो कमद आगे रहते हुए टिम पेन के बच्चों के साथ मैच की समाप्ति के बाद नजर आए।
चेतेश्वर पुजारा के दो शतक बने जीत का कारण
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में जबरदस्त अंदाज में हराया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज में दो मैचों में जीत हासिल की जिसमें भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दोनों ही मैचों में शतक जड़े।

इस टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से कुल 3 शतक निकले और साथ ही उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए लेकिन पुजारा ने इनमें से जो 2 शतक बनाए वो भारत के लिए जीत लेकर आए। अब ये भारत के क्रिकेट में हमेशा याद किए जाएंगे।
जसप्रीत बुमराह ने हैरान करने वाली स्लोवर से शॉन मार्श को किया चलता
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में रहे जसप्रीत बुमराह ने पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान अपने नाम 21 विकेट हासिल किए । बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट मैच को जीताने में सबसे बड़ी भूमिका अदा की।

बुमराह की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच से ठीक पहले शॉन मार्श को एक शानदार स्लोवर गेंद से चलता किया। लंच से ठीक पहले अंतिम ओवर में बुमराह ने शॉन मार्श को एक बेहतरीन चतुरता दिखाते हुए स्लोवर गेंद डाली तो मार्श समझ ही नहीं लके और अपने पेड पर ले बैठे जिससे वो एलबीडब्यू हो गए।
सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 31 साल बाद खेलना पड़ा फॉलोऑन
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में भी जीत की तैयारी कर ली थी लेकिन आखिर में बारिश के कारण मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।

इसके विपरित इस मैच में जो देखा गया वो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपने घर में पिछले 31 साल से नहीं देखा था। ऑस्ट्रेलिया को यहां भारत के हाथों अपनी सरजमीं पर पिछले 31 सालों के इतिहास में पहली बार फॉलोऑन खेलना पड़ा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ये चार यादगार पल जो रहेंगे हमेशा याद appeared first on SportzWiki Hindi.