Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने पर गौतम गंभीर ने टीम के लिए कही ये दिल छू लेने वाली बात

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है।  विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में हासिल की पहली बार टेस्ट सीरीज जीत

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच में बारिश के कारण पांचवें और अंतिम दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका और मैच ड्रॉ रहा।

लेकिन भारतीय टीम पहले से ही सीरीज में 2-1 से आगे थी जो अब सीरीज को इसी अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही। भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 71 साल में पहली बार टेस्ट सीरीज जीत रही।

भारतीय टीम को चारों ओर से मिल रही हैं जमकर बधाईयां

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीत मिलने के मायने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत ही खास हैं और भारतीय टीम को पूरे क्रिकेट जगत से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इसमें भारत के पूर्व दिग्गज भी भारतीय टीम को पहली बार सीरीज जीतने की बधाईयां दे रहे हैं। जिसमें पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी टीम को शुभकामनाएं देते हुए इस जीत को बहुत ही खास बताया।

गौतम गंभीर ने जीत के बाद शुभकामनाएं देते हुए कही ये बड़ी बात

गौतम गंभीर ने जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि “एक शानदार जीत पर भारत को बधाई। खेल राष्ट्र के रूप में ये हमारे लिए एक बहुत बड़ा दिन है। एक बार के लिए आईए इसे वार्नर/ स्मिथ की अनुपस्थिति के प्रभाव को बहस या विच्छेदित ना होने दे। बस इस पल से प्रभावित हो और गर्व करों। इस पर चलते हैं एक साथ।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने पर गौतम गंभीर ने टीम के लिए कही ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.