Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: चहल टीवी पर रोहित शर्मा ने गिनाया भारतीय टीम की गलतियां जिसकी वजह से करना पड़ा हार का सामना

सिडनी वनडे मैच में भारतीय टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के लिए स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक शानदार शतक लगाया था.

रोहित शर्मा ने इसी बीच युजवेंद्र चहल को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमे उन्होंने सिडनी वनडे मैच को लेकर कई रोचक बातें बोली है. साथ ही उन्होंने जीत-हार के अंतर को भी बताया है.

योजनाओं को नहीं कर पाए लागू 

 

चहल टीवी पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा,

“जब मैं शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरा, तो मैंने धवन से बात की थी और कहा था, कि हम नया बॉल संभलकर खेलेंगे, क्योंकि उनके दोनों नई गेंद के गेंदबाज बॉल को अच्छा स्विंग कराते हैं. हमने उनके वीडियोज भी देखें थे. लेफ्ट आर्म वाला बॉल को अंदर लाता है. वहीं राईट आर्म वाला बॉल को बाहर की तरफ स्विंग कराता है. 

हमने बात तो किया था, कि उन्हें संभलकर खेलना है, लेकिन दुर्भाग्यवश हम ऐसा नहीं कर पाए. हालाँकि, कभी-कभी ऐसा होता है. सामने वाली टीम अच्छी गेंदबाजी करती है.”

ऊपर के तीन बल्लेबाजों ने खराब शॉट नहीं खेला, अच्छी गेंद पर हुए आउट 

चहल टीवी पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने आगे कहा,

“मुझे नहीं लगता हमारे ऊपर के तीन बल्लेबाजों ने विकेट फेंका था. शायद किसी का भी खराब शॉट नहीं था. तीनों को ही अच्छी गेंद मिली थी. जिस वजह से वह आउट हो गए. हमारे लिए यह एक अच्छा सबक है आगे हम इस चीज को ध्यान में रखेंगे, कि अगर शुरूआती 3 विकेट जल्दी गिर जाए, तो ऐसी स्थिति में क्या करना है.

जब 3 विकेट आउट हुए और धोनी भाई क्रीज पर आये, तो मैंने उनसे बात की थी, कि अब हमें एक बड़ी साझेदारी बनानी है. फिर बाद में देखेंगे, कि मैच को कहां तक ले जा सकते हैं.”

जीत-हार का अंतर पहले 10 ओवर

चहल टीवी पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने आगे कहा,

“मुझे लगता है, कि जो जीत-हार का अंतर था. वह पहले 10 ओवर का ही था, उन्होंने जो हमारे शुरूआती 3 विकेट हासिल किये. उसी के चलते बाद में हमारे लिए लक्ष्य बहुत मुश्किल हो गया.

दुनिया की किसी भी टीम के शुरूआती तीन विकेट अगर जल्दी गिरते हैं, तो वह मुश्किल में आ जाती है. गेंद बाद में भी रिवर्स करने लगा था, इसलिए नए बल्लेबाज के लिए भी रन बनाना आसान नहीं था.”

यहाँ क्लिक कर देखें रोहित का इंटरव्यू 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
 

The post AUSvsIND: चहल टीवी पर रोहित शर्मा ने गिनाया भारतीय टीम की गलतियां जिसकी वजह से करना पड़ा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.