ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारतीय टीम ने स्टाइल से जीता। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में रोमांच को बरकरार रखा है। इस मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ा, लेकिन तारीफ इन दिनों महेन्द्र सिंह धोनी की हो रही है।
महेन्द्र सिंह धोनी ने दिखायी फिनिशर वाली छवि
एडिलेड वनडे मैच में महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बेहतरीन और नफा तुला पचासा जड़ा जिसकी मदद से भारतीय टीम ने सफलता पूर्वक मैच को फिनिश किया।

एक लंबे समय के बाद वनडे क्रिकेट के बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी इस छवि को प्रदर्शित किया है। एस ऐसी फिनिशर की छवि जो पिछले कुछ महीनों से पूरी तरह से गायब हो चुकी थी।
सचिन तेंदुलकर ने धोनी की फिनिशर वाली ताकत का किया जिक्र
महेन्द्र सिंह धोनी का वही पुराना अवतार एक बार फिर से देखने को मिला है जिसके बाद पूरा क्रिकेट जगत उनका मुरिद हो चुका है, जिसमें अब भारत के लीजेंड बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी नाम जुड़ गया है।

सचिन तेंदुलकर ने महेन्द्र सिंह धोनी की खूब तारीफ की और धोनी की फिनिश करने की ताकत पर इशारा किया। सचिन ने कहा कि
“मंगलवार को उनका योगदान काफी अच्छा था। पहले मैच में मुझे लगा कि वो थोड़ा लय में नहीं थे, वो गेंद को वहां हिट नहीं कर पा रहे थे, जहां वो चाहते थे और ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। वो दूसरे मैच में कुछ अलग सोचकर उतरे थे और पहली ही गेंद से अलग खिलाड़ी दिखे।”
धोनी एक छोर से कर सकते हैं खेल को नियंत्रित
सचिन ने कहा कि
“धोनी में एक छोर से खेल को नियंत्रित करने की क्षमता है। वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कुछ खाली गेंद छोड़ना पसंद करता है, वो विकेट को समझते हैं, देखते हैं कि

“गेंदबाज कैसी गेंदबाजी कर रहे हैं और वो मैच को अंत तक ले जाना पसंद करते हैं। उन्होंने ऐसा ही किया। वो ऐसा खिलाड़ी है जो एक छोर से खेल को नियंत्रित करेगा।”
सचिन तेंदुलकर ने साथ ही दिनेश कार्तिक को भी मैच फिनिश करने का श्रेय दिया। सचिन ने कहा कि
“धोनी के साथ दिनेश कार्तिक ने भी अच्छा खेल दिखाया, वो आया और अंत तक मैच खत्म होने तक रहा। दिनेश का भी ये शानदार योगदान रहा। धोनी अंत तक रहा और इसका अनुभव काम आया।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- महेन्द्र सिंह धोनी के फिनिशर वाले अंदाज को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कही ये विराट बात appeared first on SportzWiki Hindi.