Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: शतकवीर पुजारा-पंत को सिडनी में मिला ये खास सम्मान, देखें विडियो

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. पहली पारी में भारतीय टीम ने पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. जिसमे सबसे बड़ा योगदान ऋषभ पंत और चतेश्वर पुजारा का था. दोनों खिलाड़ियों ने क्या शानदार बल्लेबाजी करी. एकतरफ जहाँ पुजारा ने 193 रन बनाएं तो वहीँ पंत ने शानदार 159 रनों की पारी खेली.

सिडनी टेस्ट में शतक लगाने के बाद ऋषभ पंत और पुजारा ने किया कुछ ऐसा 

भारतीय टीम के दोनों शतकवीर ऋषभ पंत और चतेश्वर पुजारा ने सिडनी क्रिकेट के ड्रेसिंग रूम में एक बोर्ड पर अपना ऑटोग्राफ दिया. बता दें, जो खिलाड़ी इस पिच पर शतक बनाते हैं. उनको इस बोर्ड पर अपना ऑटोग्राफ देना होता है. ऑटोग्राफ देते समय पंत काफी उत्साहित नजर आएं. आप भी देखें कैसे इन दोनों खिलाड़ियों ने अपना ऑटोग्राफ दिया.

यहाँ देखें वीडियो

A little bit of tradition going on there inside the dressing room as Cheteshwar Pujara & Rishab Pant sign the Honours Board at the SCG #TeamIndia #AUSvIND

Dikirim oleh Indian Cricket Team pada Sabtu, 05 Januari 2019

पुजारा और पंत भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

सिडनी में करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले पंत मौजूदा टेस्ट सिरीज़ में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. सिरीज़ में उनसे ज़्यादा रन सिर्फ़ पुजारा ने बनाए हैं. पुजारा मौजूदा सिरीज़ में 521 और पंत 350 रन बना चुके हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली 282 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं.

ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बने ऋषभ पंत 

इसके साथ ही ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए. पंत की पारी और उनकी चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा के साथ अहम साझेदारी ने सिडनी टेस्ट में भारत को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

नवां टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का ये दूसरा शतक है. इसके पहले उन्होंने इंग्लैंड में शतक जमाया था. इंग्लैंड के ख़िलाफ ओवल टेस्ट में उन्होंने 114 रन बनाए थे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: शतकवीर पुजारा-पंत को सिडनी में मिला ये खास सम्मान, देखें विडियो appeared first on SportzWiki Hindi.