Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: मेलबर्न वनडे से पहले आरोन फिंच की हुंकार, भारत के लिए खतरे की घंटी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 18 जनवरी को खेला जायेगा। यह मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा। इससे पहले सिडनी में हुए पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 34 रनों से अपने नाम किया था, वहीं एडिलेड में हुए दूसरे मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम कर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।

आरोन फिंच ने किया वादा

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच लगातार अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे और अंतिम टेस्ट में उन्हें ड्रॉप भी कर दिया गया था। अंतिम मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा

“मैं हताश हूं। मैं लंबी पारी खेलने की कोशिश कर रहा हूं। रन की तलाश में आपको रन बनाने का सही तरीका भी आना चाहिए। मैंने पिछले दो मैचों के फुटेज देखे हैं। मुझे पता चल गया है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार शतक जमाने के समय और इन पारियों में क्या फर्क था।”

टीम ने की अच्छी बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी तक वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया है। पहले मैच में उन्होंने 288 रन बनाये वहीं दूसरे मैच में भी 298 रन बना दिए। अपनी टीम के बारे में कप्तान आरोन फिंच ने कहा

“हमारा सामना भारत जैसी मजबूत टीम से है और हमने अच्छी बल्लेबाजी की है। पिछले 8-10 महीने में बल्लेबाजी में काफी सुधार आया है और हम गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से सीरीज में बराबरी पर हैं।”

यह भी पढ़ें: AUSvIND- अंतिम एकदिवसीय से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

इनस्विंग पर परेशान हो रहे फिंच

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच लगातार इनस्विंग गेंद पर आउट हो रहे हैं। टेस्ट सीरीज में भी उन्हें इशांत शर्मा ने कई मौकों पर ऐसे आउट किया था।

अब वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच में वह भुवनेश्वर कुमार की इनस्विंग पर बोल्ड हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज पर कब्जा करना है तो अंतिम मैच में कप्तान फिंच का बल्ला चलना बहुत जरूरी है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: मेलबर्न वनडे से पहले आरोन फिंच की हुंकार, भारत के लिए खतरे की घंटी appeared first on SportzWiki Hindi.