ऑस्ट्रेलिया में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है जहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर एक बार फिर से हार का खतरा मंडरा रहा है।
सिडनी टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर
कंगारू टीम इस सीरीज में भारत के सामने पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है और सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है तो वहीं सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भी इतनी अच्छी स्थिति में नहीं है।

सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं।
मैच के दूसरे दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया टिम पर पर एक कॉल
ऑस्ट्रेलिया की टीम सिडनी में खेले जा रहे इस सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में इतनी अच्छी स्थिति में नहीं है, लेकिन इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे जहां उनके साथ एक बड़ी ही मजाकिया घटना घट गई।

मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद कंगारू कप्तान टिम पेन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, जहां उन्हें इसी दौरान एक रिपोर्टर का कॉल आया जिसके बाद वो खुद अपनी हंसी को रोक नहीं सके।
टिम पेन पर आया एक कॉल जिसमें वो नहीं रोक सके अपनी हंसी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर का कॉल आया जिसके बाद टिम पेन बोले,
“टिम पेन बोल रहा हूं। कौन सॉरी? ओह ओके, आप कौन हैं।हांगकांग से केसी। ओह मार्टिन, ओह ऑल राइट, मैं अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में हूं। क्या मैं आपको बाद में कॉल कर सकता हूं। कोई चिंता नहीं। मैं अपने ई-मेल उसे जांचने के लिए कहूंगा। ठीक है! धन्यवाद केसी, चीयर।”
A cheeky phone call derailed Tim Paine's press conference after play!
#AUSvIND pic.twitter.com/zMT1cT8IOd
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: दूसरे दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसका आया टिम पेन के पास कॉल और क्या हुई बात appeared first on SportzWiki Hindi.
