Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : ऑस्ट्रेलिया की सीरीज हार नहीं पचा पा रहे इयान चैपल, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती तीन टेस्ट मैचों के बाद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है.

सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम का दबदबा बना हुआ है और भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती में सीरीज जीतने की दहलीज पर खड़ी हुई है.

सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हारता देख ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान इयान चैपल काफी दुखी है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम की हार का जिम्मेदारी आईपीएल व बिग बैश जैसी टी-20 लीग को बताया.

आईपीएल व बिग बैश लीग जिम्मेदार 

इयान चैपल ने कहा,

“ऑस्ट्रेलिया टीम की मौजूदा स्थिति के लिए कई फैक्टर बराबरी के जिम्मेदार है. तकनिकी समस्या, एक प्रक्रिया के तहत कोचिंग की, खेल के सबसे ज्यादा छोटे फॉर्मेट जैसे आईपीएल और बिग बैश लीग में ज्यादा फोकस करना ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों की असफलता की मुख्य वजह है.”

हमारा सिस्टम भी जिम्मेदार 

इयान चैपल ने आगे अपने बयान में कहा,

“ऑस्ट्रेलिया की टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. हम बस अपने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुरूप तैयार नहीं कर पाये हैं.

मेरी नजर में समस्या ये है, कि हमारे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी परिपक्व नहीं हो पा रहे है. इसके लिए कुछ हद तक सिस्टम भी जिम्मेदार है. मुझे हमारे क्लब क्रिकेट और इंटर-स्टेट क्रिकेट में भी समस्या नजर आती है. वो लोग खिलाड़ियों में प्रतिभा का विकास नहीं कर पा रहे है.” 

शेफील्ड शील्ड की जगह बिग बैश लीग को दी जा रही ज्यादा तवज्जों

इयान चैपल ने आगे अपने बयान में कहा,

“आज कल ऑस्ट्रेलिया में घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड की जगह बिग बैश लीग को ज्यादा तवज्जों दी जा रही है.भारत के पास इस मामले में कुछ बढ़त है. 

उन्हें भारत में ही टी-20 लीग खेलने का अच्छा पैसा मिल जाता है, इसलिए वह विदेशी टी-20 लीग में नहीं खेलते है और अपने टेस्ट सीजन में टेस्ट क्रिकेट खेलते है, लेकिन हमारे खिलाड़ी हमारे घरेलू टेस्ट सीजन में विदेशी टी-20 लीग खेलने चले जाते है. भारत की जनसंख्या भी अधिक है, इसलिए उन्हें अच्छे प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिल जाते है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : ऑस्ट्रेलिया की सीरीज हार नहीं पचा पा रहे इयान चैपल, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.