Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: सिडनी टेस्ट में मजबूत स्थिति में है भारत फिर भी इस खिलाड़ी को टीम में जगह न देने पर भड़के सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आखिरी टेस्ट के लिए जो भारतीय टीम चुनी गई है उसे देख कर उन्होंने नारजगी जाहिर की है. बता दें, भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट के लिए दो बदलाव किए हैं. उन्होंने इशांत शर्मा की जगह कुलदीप यादव और रोहित शर्मा की जगह के एल राहुल को भारतीय टीम में मौका दिया है.

हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिला मौका इससे मैं काफी निराश हूँ 

हार्दिक  पांड्या

हार्दिक  पांड्या

‘ हार्दिक पांड्या को 13 सदस्यीय टीम में न होने से मैं काफी हैरान हूं क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों के साथ टीम के लिए प्रदर्श करता है. इसके अलावा टीम इंडिया को एक सीमर के रूप में भी अच्छा विकल्प मिलता है. मैं इस बात से भी हैरान हूं कि इशांत के फिट न होने पर भी भुवनेश्वर को टीम में नहीं शामिल क्यों नहीं किया गया.

अश्विन नहीं फिट थे तब एक और स्पिनर खिलाने की जरूरत नहीं थी 

अगर भारत को दूसरा स्पिनर खिलाना है तो वो उन्हें अश्विन के 100 प्रतिशत फिट होने की पुष्टि करनी होगी. क्योंकि अगर कुछ गलत होता है को टीम केवल तीन गेंदबाजों के साथ रह जाएगी.’ बता दें कि अश्विन एडिलेड टेस्ट के दौरान ही पेट में खिंचाव की शिकायत के चलते बाहर हो गए थे.

पूर्व कप्तान की इस बात का असर भी दिखा. ये बात अलग है कि गांगुली रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते थे. जबकि भारतीय टीम सिडनी में रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ खेल रही है.

कोहली ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर सौरव गांगुली के इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी 

गौरतलब है कि अगर विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया यह टेस्ट जीत लेती है तो वह एशिया के बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. कोहली ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: सिडनी टेस्ट में मजबूत स्थिति में है भारत फिर भी इस खिलाड़ी को टीम में जगह न देने पर भड़के सौरव गांगुली appeared first on SportzWiki Hindi.