ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथ और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। इस मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज को बराबर करने के इरादें से उतरेगी तो वहीं भारतीय टीम की नजरें पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर सीरीज जीत पर है।
सिडनी टेस्ट मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगीं नजरें
इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का नजारा दिखाया है जिससे उनसे काफी उम्मीदें हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के कुछेक खिलाड़ियों ने छाप छोड़ी है।
सिडनी टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से कुछ खिलाड़ी हैं जिनसे एक बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है और हर कोई उन्हें देखना चाहेगा। तो आपके दिखाते हैं वो पांच खिलाड़ी जिन पर रहेंगी नजरें।
चेतेश्वर पुजारा
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ सालों से क्रिकेट के इस सबसे लंबे फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम की नींव बने हुए हैं। चेतेश्वर पुजारा हर सीरीज और हर दौरे पर इसे साबित भी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर अब तक पहले तीनों ही टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा का बल्ला चला है। पुजारा ने इस सीरीज में खेले गए तीन टेस्ट मैच में दो शतक के साथ उम्मीदों पर खरे उतरें हैं ऐसे में उनसे सिडनी में होने वाले आकिरी मैच में भी बड़ी उम्मीदें लगायी जा रही हैं।
विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अब तो ऐसा नाम बन चुके हैं जो चाहे कोई भी दौरा हो या कोई भी फॉर्मेट हो हर किसी की नजरें तो उन पर ही बनी रहती है। विराट कोहली मौजूदा दौर के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विराट कोहली के बल्ले से इस सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में 1 शतक के साथ ही एक बड़ा अर्धशतक निकल चुका है। जिसके बाद उनसे चौथे और आखिरी मैच में भी नजरें हैं।
जसप्रीत बुमराह
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जब से टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में वापसी की है तब से लगातार शानदार गेंदबाजी की है। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में भी अपने आपको सीमित ओवर की क्रिकेट की तरह साबित किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भारत के गेंदबाजों ने शानदार काम किया है जिसमें से जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा है। बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट में शानदार गेंदबाजी कर भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया ऐसे में बुमराह पर सबकी नजरें टिकी हैं।
पेट कमिंस
जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ इन फ्लॉप सितारों के बीच कंगारू तेज गेंदबाज पेट कमिंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

पेट कमिंस ने इस टेस्ट सीरीज में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है तो निचले क्रम पर अपनी उपयोगी बल्लेबाजी से भी खास योगदान दे रहे हैं जिससे उन पर ऑस्ट्रेलिया की फैंस की नजरे चौथे टेस्ट में रहेंगी।
नाथन लियोन
ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर इस मौजूदा टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जबरदस्त जलवा दिखा रहे हैं लेकिन साथ ही ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से अलग ही नजर आ रहे हैं।

नाथन लियोन ने इस टेस्ट सीरीज के जहां पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में अपने बूते ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत दिलायी थी तो वही दूसरी तरफ उन्होंने बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में भी शानदार गेंदबाजी की है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND-सिडनी में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें appeared first on SportzWiki Hindi.