Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया में खुदपर लगे इस बदनुमा दाग को हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से मेजबान टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम वनडे सीरीज में 0-1 से पीछे हो गया है, लेकिन पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार सैकड़ा जड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने पहले मैच में जड़ा शानदार शतक, लेकिन नहीं मिली जीत

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को हार तो मिली लेकिन दूसरी तरफ भारतीय टीम के सीमित ओवर के उपकप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को तरसा कर रखा। और अंत तक मैच में रोमांच बरकरार रखा।

रोहित शर्मा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शानदार पारी खेलते हुए 129 गेंदों का सामना करते हुए 133 रनों की जबरदस्त पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस शतक के दौरान 6 छक्के और 10 चौके लगाए।

ऑस्ट्रेलिया में रोहित ने जड़े चार शतक, चारों में मिली हार

हिटमैन के नाम से अपनी पहचान बना चुके रोहित शर्मा ने सिडनी वनडे मैच में शतक के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर उनके खिलाफ चौथा वनडे शतक बनाया, लेकिन इन चारों ही मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

अब रोहित शर्मा के शतक के बाद भी भारतीय टीम को हार मिलने के बाद रोहित शर्मा के बल्लेबाजी पर एक ऐसा बदनुमा दाग लगता जा रहा है जिसे वो हर हाल में मिटाने की चाहत रखते हैं।

रोहित शर्मा को अब ये कहने वाले लोगों की कमी नहीं है कि जब रोहित शर्मा शतक लगाते हैं तो भारतीय टीम को हार मिलना सुनिश्चित है खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर….

अब रोहित खुद अपने साथ लगे इस दाग को चाहते हैं मिटाना

अब रोहित शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज के मंगलवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में दूर करना चाहेंगे। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो वनडे मैचों में शतक लगाकर भारतीय टीम को किसी भी हाल में जीत दिलाकर इस दाग को मिटाना चाहेंगे कि उनके ऑस्ट्रेलिया में शतक पर भारत को हार मिलती है।

ऐसा लोग ही नहीं बल्कि खुद रोहित शर्मा भी मान रहे हैं और वो इस बदनुमा दाग को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि “दुर्भाग्यवश मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके घर में चार शतक जड़े हैं और चारों में हमें हार मिली है। मैं इस आंकड़े को बदलना चाहता हूं। अगर मैं इस सीरीज में दोबारा शतक जड़ने में कामयाब हुआ तो टीम की जीत को सुनिश्चित करूंगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया में खुदपर लगे इस बदनुमा दाग को हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.