Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली ने धोनी को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज के इस अंतिम वनडे मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया है. इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को भी 2-1 के अंतर से जीत लिया है.

भारतीय टीम की सीरीज जीत से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी खुश है. उन्होंने तीसरे वनडे की पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कई रोचक बातें कही है.

जाधव और धोनी ने बखूबी अपने काम को दिया अंजाम 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, “यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट नहीं था, इसलिए हमें इस मैच को अंतिम तक ले जाना था. धोनी और जाधव ने अपने काम को बहुत शानदार तरीके से अंजाम दिया है. हम थोड़े नर्वस जरुर थे, लेकिन दो सेट बल्लेबाज़ जानते थे, कि वे क्या करना चाहते हैं. बल्ले और गेंद के साथ केदार जाधव हमेशा हमारे लिए अच्छा योगदान देते हैं. “

कुलदीप को दिया था आराम 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, “चहल ने वास्तव में आज बहुत शानदार गेंदबाजी की है. मात्र 42 रन देकर 6 विकेट हासिल करना एक बहुत अच्छा प्रदर्शन है. हम एक अच्छे संयोजन के साथ इस मैच में उतरना चाहते थे. साथ में हम कुलदीप को आराम देना चाहते थे. हम ऐसा नहीं चाहते थे, कि कुलदीप ज्यादा प्रेडिक्टेबल हो.”

दौरा शुरू होने से पहले दोनों हाथ से स्वीकार करता यह परिणाम 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, “हम लम्बे समय से यहां है. यह हमारे लिए एक अद्भुत दौरा रहा है. हमने टी-20सीरीज ड्रॉ की, टेस्ट और वनडे सीरीज जीती, यह हमारे लिए एक बहुत अच्छी बात है. अगर कोई मुझे दौरे से पहले ये परिणाम देता, तो मैं इसे दोनों हाथों से लेता. 

मैं वास्तव में अपनी टीम का आभारी हूं और अपनी टीम पर गर्व करता हूं. यह हमारे सामूहिक प्रयास का ही नतीजा है, कि हम टेस्ट और वनडे सीरीज जीत पाए है. “

विश्व कप से पहले हमारी टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, “हम विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम को एक संतुलित और आत्मविश्वास से भरी टीम महसूस कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे कुछ मैच है और उन मैचों में हम अपने उन क्षेत्रों को मजबूत करन चाहेंगे, जिन क्षेत्रों में अभी भी हमें काम करने की जरुरत है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली ने धोनी को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.