गुरूवार, 3 जनवरी से शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट मैच से ठीक पहले आज बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने 13 सदस्यी खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया हैं. सबसे चौकाने वाली बात तो यह हैं, कि इन 13 खिलाड़ियों में लम्बे समय से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे 26 वर्षीय लोकेश राहुल को अभी टीम में स्थान दिया गया हैं.
अब विराट कोहली की सामने परेशानी की सबसे बड़ी वजह यह हैं, कि सिडनी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की लिए पारी का आगाज कौन दो खिलाड़ी करेगे. दरअसल टीम में केएल राहुल के साथ साथ मयंक अगरवाल और हुनमा विहारी के नाम भी हैं और हम सब यह बात बखूबी जानते हैं, कि मेलबर्न टेस्ट मैच में मयंक और हनुमा ने देश की लिए पारी की शुरुआत की थी.
क्या नंबर 6 पर खेलेगे विहारी

लोकेश राहुल को 13 सदस्यी टीम में जगह भारत वापस लौटे रोहित शर्मा के स्थान पर दी गयी हैं. अब यह वाकई में एक बड़ा सवाल हैं, कि सिडनी में पारी का आगाज अब केएल राहुल और मयंक अगरवाल की जोड़ी करेगी या एक बार फिर से कप्तान कोहली हनुमा विहारी और मयंक अगरवाल पर दावं लगाते नजर आयेगे.
वैसे यह बात किसी से भी छिपी नहीं हैं, कि हुनमा विहारी एक स्पेशलिस्ट ओपनर नहीं हैं और इस बार को ध्यान में रखते हुए अंतिम टेस्ट मैच में उनको रोहित शर्मा के स्थान यानी नंबर- 6 पर खिलाया जा सकता हैं. मेलबर्न में हनुमा ने क्रिज पर समय जरुर व्यतीत किया था, लेकिन वह एक बड़ी पारी खेलने में विफल रहे थे.
कुछ ऐसा रहा हैं तीनों खिलाड़ियों का अभी तक इस श्रृंखला में प्रदर्शन

मेलबर्न में हुनमा विहारी ने पहली पारी में 66 गेंदों में आठ और दूसरी पारी में 45 गेंदों में 13 रन बनाये थे. वही बात अगर अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर रहे मयंक अगरवाल की करे, तो उन्होंने पहली पारी में 76 और दूसरी में 42 रनों की शानदार पारी खेली थी. वही बात अगर एडिलेड और पर्थ टेस्ट खेलने वाले लोकेश राहुल की करे, तो पहले दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में केएल राहुल मात्र 48 रन ही बना पाए हैं.
अब सिडनी टेस्ट मैच में पारी के आगाज के लिए टीम मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली किस पर भरोसा करेगे इस राज पर से पर्दा कल टॉस के समय ही उठ पायेगा.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: सिडनी में कौन करेगा भारत के लिए पारी का आगाज, अंतिम टेस्ट से पहले खड़ी हुई यह बड़ी माथापच्ची appeared first on SportzWiki Hindi.