भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया है. पहला दिन भारत के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चतेश्वर पुजारा के नाम रहा. पुजारा ने इस सीरीज में अपना तीसरा शतक और कुल 18 वां शतक जड़ दिया. वहीँ रोहित शर्मा की जगह टीम में आएं के एल राहुल ने एक बार फिर निराश किया वो 9 रन बना कर आउट हो गएं.
भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया
So close for Mitchell Starc and the Aussies but in the end it's six runs for Agarwal. The Aussies need a breakthrough.
LIVE #AUSvIND: https://t.co/dZfLNwCPXt pic.twitter.com/o7BU2Z2Jmp
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 3, 2019
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पिछले मैच में अपना डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर शानदार पारी खेली उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेली. मयंक अग्रवाल ने नेथन लियोन को पहले ही दो छक्के लगा चुके थे, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने एक और छक्का लगाने का प्रयाश किया और स्ट्राक को अपना कैच दे बैठे. वो एक बार फिर अपना पहला शतक बनाने से चूक गएं.
विराट कोहली भी नहीं खेल पाएं बड़ी पारी लेकिन ये विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम
Great to see @imVkohli supporting the @McGrathFdn with pink on his bat and gloves
https://t.co/Tc8YsdGGox #Kohli #KingKohli #ViratKohli #PinkTest
(
: @philthy295) pic.twitter.com/Tb38qrhdjx
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 3, 2019
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में अपना जलवा नहीं दिखा पाएं. वो 23 रन बना कर जॉस हेजलवुड का शिकार हो गएं. इसी के साथ विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. उन्होंने 30 साल के विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+वनडे + टी-20 इंटरनेशनल) में सबसे तेज 19000 रन पूरे करने का कीर्तिमान रच दिया.
विराट ने महज 399 पारियों में 19000 रन पूरे किए. विराट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आएं अजिंक्य रहाणे भी कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाएं और स्टार्क की खतरनाक बाउंसर का शिकार हो गएं. उन्होंने 18 रनों की पारी खेली.
हनुमा विहारी और पुजारा क्रीज पर मौजूद
Pujara has really teed off now with his strike rate soaring past a rapid 50.00 https://t.co/c5SkjZkpeS #AUSvIND pic.twitter.com/DHKTF2OIRL
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 3, 2019
दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट खो कर 303 रन बना लिए थे. चतेश्वर पुजारा ने शानदार 130 रन बना कर खेल रहे थे, और उनका साथ हनुमा विहारी बखूबी निभा रहे थे. विहारी ने 58 गेंदों पर 39 रन बना कर नाबाद थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हेजलवुड को मिला उन्होंने 2 विकेट झटके. वहीँ लियोन और स्ट्राक को एक-एक विकेट मिला.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: पहले दिन का खेल खत्म, पुजारा के शानदार शतक के बाद बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.

: