Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की जगह पर बीसीसीआई ने इन दो युवा खिलाड़ियों को भेजा ऑस्ट्रेलिया

भारतीय क्रिकेट टीम के दो स्टार खिलाड़ी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों एक शो में अश्लील टिप्पणी के चलते भारतीय टीम से बाहर कर दिए गए हैं जिनके खिलाफ मामले की जांच के बाद प्रतिबंध का फैसला आएगा। ऐसे में बीसीसीआई ने शनिवार को इन दोनों खिलाड़ियों के बैकअप के तौर पर दो युवा खिलाड़ियों को बुलावा भेजा है।

हार्दिक-राहुल की जगह पर शुभमन-विजय शंकर को मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली सीमित ओवर की क्रिकेट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की जगह पर बैकअप के तौर पर युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और विजय शंकर को बुला लिया है।

बीसीसीआई की माने तो जहां युवा बल्लेबाज शुभमन गिल न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम में शामिल होंगे तो वहीं विजय शंकर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मैच में ही जुड़ने को कहा गया है।

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के चलते दोनों ही खिलाड़ियों को किया बाहर

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने हाल ही में एक रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ में भाग लिया था जहां उन्होंने महिलाओं को लेकर बहुत ही अश्लील टिप्पणी की थी।

इसके बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों पर पूरा भारतीय क्रिकेट जगत के साथ ही देश के लोग भड़के हुए हैं जिसके बाद सीओए ने फिलहाल के लिए दोनों को टीम से बाहर कर दिया है और मामले की जांच के बाद उन पर कोई फैसला किया जाएगा।

विजय शंकर और शुभमन गिल कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि इन दिनों भारतीय घरेलू क्रिकेट में शुभमन गिल और विजय शंकर जबरदस्त फॉर्म दिखा रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से ऐसा प्रभाव छोड़ा है कि आज उन्हें टीम में जगह मिली है।

विजय शंकर ने भारतीय टीम के लिए अब तक 5 टी-20 मैच खेले हैं और वहीं शुभमन गिल को भारतीय टीम के लिए किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू का इंतजार है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की जगह पर बीसीसीआई ने इन दो युवा खिलाड़ियों को भेजा ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.