Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वीडियो: रविन्द्र जडेजा ने पचासा जड़ने के बाद एक बार फिर से मनाया अपने चिर-परिचित अंदाज में जश्न

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने मैच पर पूरी तरह से अपनी पकड़ बना ली है।

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन चमके पंत-जडेजा

सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन जहां चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को पहले दिन बड़े स्कोर की नींव दी तो वहीं

दूसरे दिन भारतीय टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और रविन्द्र जडेजा ने आकर्षक पारियां खेल एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया और भारत ने दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी।

रविन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली शानदार पारी

पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 193 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत के लिए ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा बल्लेबाजी करने पहुंचे।

रविन्द्र जडेजा ने ऋषभ पंत का भरपूर साथ दिया और दोनों ही बल्लेबाजों ने सांतवें विकेट के लिए 204 रनों की बड़ी अहम साझेदारी कर भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा। इसमे ऋषभ पंत ने नाबाद 159 रन बनाए तो रविन्द्र जडेजा ने 81 रनों की पारी खेली।

पचासा जड़ने के बाद रविन्द्र जडेजा ने अपने ही तलवार वाले अंदाज में मनाया जश्न

ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को इस मैच में भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया है लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा।

रविन्द्र जडेजा ने अपने करियर के 10वें पचासे के बाद अपने ही राजपुताना अंदाज में तलवार की तरह जश्न मनाया। रविन्द्र जडेजा ने अपने बल्ले से तलवार रूपी अंदाज अपनाते हुए जो जश्न मनाया उससे मैदान में मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- वीडियो: रविन्द्र जडेजा ने पचासा जड़ने के बाद एक बार फिर से मनाया अपने चिर-परिचित अंदाज में जश्न appeared first on SportzWiki Hindi.