Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होगा ये भारतीय खिलाड़ी, तो खुश टिम पेन ने कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। सिडनी में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम की नजरें सीरीज जीत पर हैं तो वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में बराबरी के इरादें से उतरेगी।

आर अश्विन के चौथे टेस्ट से बाहर होने से भारतीय टीम को लगा झटका

भारतीय टीम को सिडनी टेस्ट मैच के एक दिन पहले एक बड़ा झटका लगा जब भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन अपनी चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो गए।

रविचन्द्रन अश्विन का भारतीय टीम के लिए चौथे टेस्ट में खेलना तय था क्योंकि सिडनी टेस्ट मैच की पिच स्पिनर्स को कुछ मदद करेगी। जिस पर आर अश्विन खतरनाक हो सकते थे।

कंगारू कप्तान टिम पेन ने भी माना अश्विन का नहीं खेलना राहत की खबर

लेकिन अब आखिरी टेस्ट मैच से रविचन्द्रन अश्विन बाहर हो चुके हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खेमे में ये बहुत बड़ी राहत भरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया पहले से ही इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि आर अश्विन का नहीं खेलना उनकी टीम के लिए लाभकारी है। एससीजी में प्री मैच कॉन्फ्रेंस में टिम पेन ने कहा कि

अश्विन के नहीं खेलने की खबर को सुन हमारे कुछ खिलाड़ी हुए हैं खुश

ये एक अच्छी खबर है। मैंने उसे कल गेंदबाजी करते देखा और मेलबर्न में बल्लेबाजी भी कर रहे थे। इसलिए मुझे आश्चर्य है कि वो नहीं खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि यहां की परिस्थितियां उन्हें वास्तव में अच्छी तरह से अनुकूल बनाती हैं। आमतौर पर ये काफी कम होता है। मुझे लगता है कि हमारे कुछ बल्लेबाजों को ये खबर सुनकर खुशी होगी।”

लेकिन साथ ही टिम पेन ये भी नहीं भूले कि रविन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव खतरनाक हो सकते हैं। पेन ने कहा कि

लेकिन हम जानते हैं कि उन्हें अपनी टीम में कुछ दूसरे स्पिनर मिल गए हैं। कुलदीप अभी नए हैं लेकिन कुछ गंभीर प्रतिभाएं मिली हैं और जडेजा ने मेलबर्न में उनके लिए काम किया है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होगा ये भारतीय खिलाड़ी, तो खुश टिम पेन ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.