भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 34 रन से जीत लिया था. अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 15 जनवरी को एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस दूसरे वनडे मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में भारतीय टीम की संभावित एकादश के बारे में बताएंगे.
आइये डालते है भारतीय टीम की संभावित एकादश पर एक नजर :
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 133 रन की शानदार पारी खेली थी. दूसरे वनडे में भी वह टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.
शिखर धवन

पहले वनडे में ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन गोल्डन डक का शिकार हुए थे, लेकिन दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन कर वह अपनी फॉर्म को वापस पाना चाहेंगे.
विराट कोहली (कप्तान)

पहले वनडे में कप्तान विराट कोहली मात्र 3 रन बना पाए थे, लेकिन दूसरे वनडे में वह टीम की जिम्मेदारी उठाना चाहेंगे और बड़ी पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाना चाहेंगे.
अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू पहले वनडे मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, लेकिन दूसरे वनडे मैच में वह भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम में एक अच्छी पारी खेलना चाहेंगे.
एमएस धोनी

एमएस धोनी ने पहले वनडे मैच में 51 रन तो बनाये, लेकिन उन्होंने 51 रन बनाने के लिए 96 गेंद खेल डाली, एमएस धोनी दूसरे मैच में अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करना चाहेंगे. वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी उन्ही के कंधो पर ही होगी.
केदार जाधव
केदार जाधव
केदार जाधव को दूसरे वनडे मैच में दिनेश कार्तिक की जगह शामिल किया जा सकता है. दिनेश कार्तिक पहले वनडे में 21 गेंदो पर मात्र 12 रन बना पाए थे, इसलिए दूसरे वनडे में कार्तिक की जगह जाधव को मौका दिया जा सकता है.
भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई भुवनेश्वर कुमार ही करेंगे. भुवनेश्वर कुमार का पहले वनडे मैच में भी अच्छा प्रदर्शन था. उन्होएँ 2 विकेट भी हासिल किये थे. वहीं 29 रन की पारी भी खेली थी.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव टीम के मुख्य स्पिनर के तौर पर खेलेंगे. पहले वनडे मैच में उन्होंने 2 विकेट हासिल किये थे, लेकिन वह दूसरे वनडे में इससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है. उन्होंने पहले वनडे में अच्छे इकॉनामी रेट के साथ गेंदबाजी की थी. वह दूसरे वनडे में भी अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे.
मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज को एडिलेड में अपने वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है. खलील अहमद पहले वनडे में काफी महंगे साबित हुए थे, इसलिए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को पहली बार भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने का मौका मिल सकता है.
युजवेंद्र चहल

रविन्द्र जडेजा बल्ले व गेंद के साथ पहले वनडे मैच में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, इसलिए रविन्द्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को दूसरे वनडे में मौका दिया जा सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : दूसरे वनडे मैच में इन तीन बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम! appeared first on SportzWiki Hindi.