Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- सिडनी वनडे में महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी पारी देख भड़क उठा यह दिग्गज, कहा…

Dhoni becomes the 5th Indian to score 10,000 runs in ODIs

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अब भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पीछे हो चली है।

सिडनी वनडे में रोहित-धोनी ने चौथे विकेट के लिए की बढ़िया साझेदारी

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान 288 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया । इसके जवाब में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ा गया और इसी कारण से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम के शुरुआती तीन विकेट केवल 4 रनों के स्कोर पर चलते बने इसके बाद रोहित शर्मा और महेन्द्र सिंह धोनी ने चौथे विकेट के लिए 137 रनों की शानदार साझेदारी की।

महेन्द्र सिंह धोनी ने खेली बहुत ही धीमी पारी

लेकिन इस साझेदारी के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी काफी धीमे नजर आए। महेन्द्र सिंह धोनी ने 51 रनों की उपयोगी पारी जरूर खेली और टीम को झटकों से उबारा लेकिन इसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना कर लिया।

अजीत आगरकर को नहीं आयी धोनी की धीमी पारी पसंद

महेन्द्र सिंह धोनी की इस बल्लेबाजी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर बिल्कुल भी खुश नहीं है। अजीत आगरकर ने महेन्द्र सिंह धोनी की पारी की आलोचना करते हुए कहा कि “हां जब आप बोर्ड पर चार रनों के अंतर तीन विके खो देते हैं तो मुश्किल हालात आ जाते हैं। आप तर्क दे सकते हैं कि पहली 25-30 गेंदें आप यहां ले सकते हैं।”

“लेकिन जब आप एक बार सेट हो जाते हैं। मेरा मतलब है कि रोहित 288 अकेले हासिल नहीं कर सकते इसके लिए दूसरे छोर पर सहारा बनना पड़ता है। और ऐसा खिलाड़ी नहींं जो 100 गेंद खेलने के बाद भी स्ट्राइक रेट 50 का रखता हो। वनडे क्रिकेट में 100 गेंदें बहुत ज्यादा होती है।”

आपको रखना होगा टीम की जरूरत का भी ध्यान

आप पहले कुछ समय के लिए चर्चा कर सकते हैं क्योंकि जबाव जारी है और आप अपना विकेट नहीं फेंकना चाहते हैं। लेकिन आखिरकार आपको वो करने की जरूरत है जो टीम को आपसे करने की जरूरत है। और अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आपको इसको लेकर चिंता करने की जरूरत है कि क्या खिलाड़ी ऐसा करने के लिए पर्याप्त है या नहीं।

Dhoni becomes the 5th Indian to score 10,000 runs in ODIs

हां उन्हें एक अर्धशतक मिला है लेकिन तब भी वो 100 गेंदों की तरह 50 रन पर थे। वो दूसरे छोर पर रोहित शर्मा की मदद नहीं कर पा रहे थे। धोनी के फैंस का तर्क हो सकता है कि उन्हें मुश्किल हालात मिले नहीं तो वो आगे बढ़ सकते थे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- सिडनी वनडे में महेन्द्र सिंह धोनी की धीमी पारी देख भड़क उठा यह दिग्गज, कहा… appeared first on SportzWiki Hindi.