भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया था. इस मैच को भारत की टीम ने 137 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था. इसी बीच आईसीसी ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये तीसरे टेस्ट मैच के लिए एमसीजी की पिच को औसत रेटिंग दी है. आईसीसी द्वारा मिली यह रेटिंग पर्थ की पिच के समान ही है.
पिच के मिजाज से ज्यादा खुश नहीं आईसीसी

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में एक रिपोर्ट के अनुसार, एमसीजी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा भारत की 137 रन की जीत के बाद औसत रेटिंग दी गई है.
रिपोर्टों के अनुसार, औसत की रेटिंग का मतलब है कि इस मैदान को आईसीसी की तरफ से दोषपूर्ण अंक तो नहीं मिला है, लेकिन आईसीसी पिच के मिजाज से ज्यादा खुश भी नहीं है.
आईसीसी नियमों के तहत, यदि कोई पिच पाँच-वर्ष की अवधि में पांच दोषपूर्ण अंक प्राप्त कर लेती है, तो वह पिच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन करने का हक खो देती है.
पुजारा ने भी धीमी बल्लेबाजी के लिए पिच को ठहराया था जिम्मेदार

एमसीजी की पिच पर भारत ने दो दिन के खेल में मात्र 443 रन बनाये थे. यहां तक कि भारत के प्रमुख बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी पिच को ही धीमी बल्लेबाजी का जिम्मेदार ठहराया था.
हालाँकि, तीसरे दिन से इस पिच पर तेज गेंदबाजो को मदद मिलने लगी थी और 20 ऑस्ट्रेलियाई विकेटों में से 15 विकेट भारत के तेज गेंदबाजो ने हासिल कर लिए थे. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजो ने भी भारत के 8 विकेट मात्र 106 रन पर गिरा दिए थे.
पिचें क्यूरेटर को दिया सुधार का आदेश

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में एक रिपोर्ट के अनुसार, इस रेटिंग के बावजूद, एमसीजी की पिचें क्यूरेटर मैट पेज को सुधार के आदेश दिए गये है.
उन्होंने एशेज सीरीज की खराब पिच के बाद इस पिच को सुधारने में लगन से काम किया था, लेकिन यह कार्य आईसीसी को फिलहाल आधा ही लग रहा है. नई प्रौद्योगिकी से पिच को और बेहतर करने का आदेश दिया गया है.
एमएसजी की वर्तमान पिचें लगभग 15 साल पुरानी हैं, लेकिन अगले सीज़न भी इन पिचों का इस्तेमाल जारी रहेगा. नई पिचों को उगाए जाने में लगभग तीन साल लगेंगे, इसलिए इसी पिच को सुधारा जायेगा.
एमसीजी की पिच को औसत रेटिंग देने से ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर सहित कई लोगों को आश्चर्यचकित हुए है. इन लोगो ने सोचा था, कि यह पिच उच्च रैंकिंग के योग्य है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: आईसीसी ने एमसीजी की पिच को दी औसत रेटिंग, बताई ये कमियां appeared first on SportzWiki Hindi.