भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आपकों बता दें, कि पिछले 10 साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने के उद्धेश्य से नये साल के शुरू में गुलाबी टेस्ट मैच का आयोजन कर रहा है. यह फाउंडेशन ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और मदद करने से जुड़ा है.
भारतीय खिलाड़ियों ने मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने में की मदद

सीरीज के इस तीसरे टेस्ट मैच में मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने में भारतीय खिलाड़ियों ने मदद की है. दरअसल, भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपने हस्ताक्षर वाली गुलाबी टोपियाँ ग्लेन मैक्ग्रा के फाउंडेशन को दी है. यह दिल छूने वाला क्षण था, जब भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी गुलाबी टोपी मैक्ग्रा फाउंडेशन को प्रदान की.
बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें

मैक्ग्रा फाउंडेशन को अपने हस्ताक्षर वाली गुलाबी टोपियाँ प्रदान करने की कई तस्वीर बीसीसीआई ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की है. बता दें, कि ग्लेन मैक्ग्रा ने अपनी पत्नी जेन मैक्ग्रा की याद में यह फाउंडेशन की शुरूआत की थी.
बीसीसीआई ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “यहाँ सिडनी में गुलाबी दिन है. भारतीय टीम ने खेल शुरू होने से पहले मैक्ग्रा फाउंडेशन के समर्थन में काम किया है.”
is #PinkDay here at the SCG and #TeamIndia did their bit before the start of play in support of the McGrath Foundation #PinkTest 

pic.twitter.com/2K9uY8lDGt
— BCCI (@BCCI) January 5, 2019
मैक्ग्रा फाउंडेशन ने कोहली सहित पूरी भारतीय टीम का किया शुक्रिया

आपकों बता दें, कि इस सामजिक कार्य के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने दस्ताने और बल्ले पर भी गुलाबी रंग की पट्टी लगाई है.
इस मौके पर मैक्ग्रा फाउंडेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “यह देखकर बहुत अच्छा लगा, कि भारतीय टीम मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी लाजवाब है. शानदार समर्थक”
वहीं कप्तान कोहली के लिए अलग ट्वीट में मैक्ग्रा फाउंडेशन ने लिखा, “विराट कोहली ने अपने गुलाबी बल्ले और दस्ताने के साथ मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए अपना भावुक समर्थन दिखाया है.”
So touching to see the #indiancricketteam being not just amazing on field, but also off. Fantastic supporters
#pinktest #AUSvIND #cricketaustralia pic.twitter.com/iku3p4wN2g
— McGrath Foundation (@McGrathFdn) January 4, 2019
Virat Kohli @imVkohli showing his passionate support for the McGrath Foundation with his pink bat and gloves
What. A. Legend!#pinktest #IndianCricketTeam #AUSvsIND #itsyourpinktest pic.twitter.com/Vpqeui7MGw
— McGrath Foundation (@McGrathFdn) January 3, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की मदद के लिए भारत ने किया कुछ ऐसा सभी कर रहे तारीफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.

