Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- सीरीज जीत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 के भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर खेली जा रही चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के बारिश के बीच ड्रॉ होने के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट सीरीज के बाद जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम का ये 12वां दौरा है जब वो किसी टेस्ट सीरीज को खेलने उतरी और 11 टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर 12वीं सीरीज में भारतीय टीम को कामयाबी हाथ लगी।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 71 सालों के बाद टेस्ट सीरीज को जीता है और इस तरह से विराट कोहली की कप्तानी में मिली ये सीरीज जीत भारत के क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए यादगार हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट सीरीज जीत के अहसास को बयां कर रहे हैं भारतीय खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया में एक लंबे और अथक प्रयास के बाद भारतीय टीम को जो टेस्ट सीरीज की जीत हाथ लगी है उसके मायने अब भारतीय खिलाड़ियों के लिए क्या हो सकते हैं, इसका अंदाजा हम आसानी के साथ लगा सकते हैं। तभी तो भारतीय टीम के खिलाड़ी इस यादगार जीत को लेकर अपने अहसास को बयां कर रहे हैं।

इसी को देखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी भावनाओं को जाहिर कर रहे हैं। भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट सीरीज जीत के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,

ऑस्ट्रेलिया में कुछ हफ्ते बहुत ही शानदार रहे हैं। ऐसा कि वो ऐतिहासिक हो गए हो। हर सैंकड टीम ने यहां अपना शानदार काम किया है। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। ये एक बहुत बड़ा दिन है जिसे में अपने जीवन में हमेशा के लिए संजो कर रखूंगा।”

चेतेश्वर पुजारा की इन भावनाओं को जाहिर करने के बाद सौरव गांगुली ने भी इसको लेकर रिट्वीट किया। सौरव गांगुली ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि

जबरदस्त जीत…. ये वहीं है, जिसको लेकर हर कोई खेलता है। हर पल का आनंद लें। टीम के सभी सदस्यों के जीत की बधाई।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- सीरीज जीत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.