ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वनडे सीरीज की स्क्वॉड में शामिल किए गए हार्दिक पंड्या की छुट्टी करने के बाद उनके स्थान पर बीसीसीआई ने तमिलनाडू के युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को मौका दिया है। विजय शंकर में जबरदस्त काबिलियत है जो गेंद और बल्ले से उपयोगी योगदान दे सकते हैं।
निदहास ट्रॉफी के बाद विजय शंकर को मिला एक और मौका
लेकिन पिछले साल निदहास ट्रॉफी के दौरान उन्हें आलोचकों का निशाना बनना पड़ा था। निदहास ट्रॉफी के फाइनल में विजय शंकर को मुस्तफीजुर रहमान की वेरिएशन समझ नहीं आयी और कई गेंदे डॉट खेल ली।

इसके बाद उनकी टीम से हमेशा के लिए छुट्टी हो गई और अब एक बार फिर से भारतीय टीम में मौका मिला है। विजय शंकर अब किसी भी हाल में इस मौके को भुनाने की कोशिश करते नजर आएंगे।
विजय शंकर ने राहुल द्रविड़ को दिया टीम में आने का श्रेय
विजय शंकर ने एक बार फिर से भारतीय टीम में वापसी का श्रेय राहुल द्रविड़ को दिया जो इस समय भारत-ए के कोच हैं। तमिलनाडू के कप्तान विजय शंकर ने माना कि वो अब मानसिक रूप से मजबूत हो चुके हैं।

विजय शंकर ने कहा कि “मैं अब मानसिक रूप से मजबूत हो चुका हूं। और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अब क्लोस मैच खत्म कर सकता हूं। इंडिया ए के साथ न्यूजीलैंड दौरे से मुझे खेल को बेहतर तरीके से खेलने में मदद मिली।”
विजय शंकर ने आगे कहा कि “राहुल सर ने मुझे एक बात बताई कि उन्हं खेल खत्म करने की मेरी क्षमता पर भरोसा है। मुझे लगता है कि नंबर 5 पर बल्लेबाजी करना भी मेरे खेल के अनुकूल था क्योंकि मैं दो मैचों को ऑफ करने के बाद नाबाद रहने में सक्षम था।”
मैं अब हो चुका हूं रन चेज करने के दबाव को लेने को तैयार
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शंकर ने कहा कि “न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 300 रन चेज करते हुए मैंने 87 रनों का स्कोर किया। इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला कि मैं इस स्तर पर पहुंचा हूं। एक और मैच में मैंने 60 रन चेज के दौरान बनाए। इन सभी मैचों में मैं तब बल्लेबाजी करने गया जब हमारी टीम को 150-160 रनों की जरूरत थी। यहां सबसे महत्वपूर्ण होता है कि मैच को कैसे ले जाया जाए और साथ ही फिनिशर के योगदान को कैसे किया जाए।”

इस युवा ऑलराउंडर ने कहा कि “मैंने खेल के दोनों पहलुओं पर समान जोर दिया। मैंने बहुत सारे विजय हजारे मैचों में अपने कोटे के 10 ओवर को पूरा किया है और सफलता भी हासिल की। रणजी ट्रॉफी में भी मैंने इस सीजन में काफी गेंदबाजी की थी। मैं विश्व कप और उन चीजों के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अगर आप ऐसा सोचना शुरु करते हैं तो आप खुलकर नहीं खेल सकते हैं। मुझे तैयार रहना होगा और रास्ते में अवसर मिला तो इसे पकड़ना होगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- भारतीय टीम में एक बार फिर से वापसी के लिए विजय शंकर ने इस दिग्गज खिलाड़ी को दिया श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.