भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया। मेलबर्न में हुए तीसरे मैच को भारत ने 7 विकेट से जीत लिया। मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 230 के स्कोर पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में अच्छी लड़ाई की लेकिन भारत ने अंतिम ओवर में मैच जीत लिया।
मौके देने की वजह से हारे

मेलबर्न वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने काफी खराब फील्डिंग की। सबसे बेहतरीन फील्डरों में शामिल ग्लेन मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी का आसान कैच छोड़ दिया। मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा
“हम मैच को अंत तक लेकर गये। अगर आप महान खिलाड़ी को ज्यादा मौके देंगे तो आपको खमियाजा भुगतान पड़ा। हमने कुछ मौके छोड़े लेकिन क्रिकेट के खेल में ऐसा होता है।”
पहले दो मैचों में हमने अच्छी बल्लेबाजी की

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में अनुभव की काफी कमी थी। इसके बावजूद उनके बल्लेबाजों ने पहले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में जरुर भारतीय गेंदबाजी का सामने उनके बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। आरोन फिंच ने आगे कहा
“पहले दोनों मैचों में हमारी बल्लेबाजी बहुत अच्छी थी। आज के मैच में हमने बेताबी दिखाई और विकेट पर जरूरत से ज्यादा करने की कोशिश की। हमें पिच को देखकर अपना टारगेट सेट करना चाहिए था।”
फिंच की फॉर्म रही खराब

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच वनडे सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने दोनों मैचों में इनस्विंग पर आउट होने के बाद इस मैच में उन्होंने धीमी शुरुआत की और भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ कोई भी जोखिम नहीं लिया।
इसके बावजूद 9वें ओवर की अंतिम गेंद पर भुवी ने उन्हें इनस्विंग पर ही एलबीडबल्यू आउट कर दिया। इससे पहले टेस्ट सीरीज में भी फिंच का बल्ला खमोश रहा था और उन्हें अंतिम मैच से ड्रॉप भी कर दिया गया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: आरोन फिंच ने गिनवाई गलतियांं, बताया क्यों ऑस्ट्रेलिया को मैच के साथ सीरीज में मिली हार appeared first on SportzWiki Hindi.