ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच अपने चरम पर है जिसका पहला मैच तो मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने नाम किया और दूसरा वनडे मैच एडिलेड ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 298 रनों का स्कोर खड़ा किया।
भारतीय टीम की सधी हुई शुरुआत
इस स्कोर के सामने भारतीय टीम करो या मरो के इस मैच में बल्लेबाजी करने उतरी। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े।
PC_GETTY IMAGES
इसी स्कोर पर भारतीय टीम के गब्बर शिखर धवन 32 रन बनाकर चलते बने। शिखर धवन के आउट होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए और रोहित के साथ मिलकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।
विराट कोहली और रायडू ने तीसरे विकेट के लिए की अच्छी साझेदारी
टीम के 101 रनों के स्कोर पर रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट हो गए और भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा। पिछले मैच के शतकवीर रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अंबाती रायडू बल्लेबाजी करने पहुंचे।
PC_GETTY IMAGES
अंबाती रायडू ने इस मैच में विराट कोहली के साथ मिलकर अपनी संभली हुई शुरुआत की। रायडू और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।
मैक्सवेल ने रायडू को आउट करने के बाद की स्लेजिंग
अभी भारतीय टीम 160 रन के स्कोर के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी तभी पारी के 31वें ओवर ग्लेन मैक्सवेल की चौथी गेंद को बड़ा हिट करने के प्रयास में अंबाती रायडू सीमा रेखा पर स्टोइनिस को आसान कैच थमा बैठे।
— Prem Chopra (@premchoprafan) January 15, 2019
ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के एक बड़ी ब्रेक थ्रू दिलाते हुए रायडू को 24 रनों के स्कोर पर आउट कर खेल भावना को तार-तार कर दिया। मैक्सवेल ने विकेट लेने के बाद रायडू के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: ग्लेन मैक्सवेल ने अंबाती रायडू को आउट करने के बाद कुछ इस तरह किया गंदी भाषा का इस्तेमाल appeared first on SportzWiki Hindi.