Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: टेस्ट सीरीज की सटीक भविष्यवाणी के बाद अनिल कुंबले ने बताया कौन सी टीम किस अंतर से जीतेगी वनडे सीरीज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने बताया है कि, कल से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच  कौन सी टीम विजयी होगी. बता दें, भारतीय टीम कागजों पर बहुत मजबूत नजर आ रही है. वहीँ ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगर बात करें तो उनके दो बेहतरीन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर टीम से बाहर हैं. जिनका असर टीम के प्रदर्शन पर देखा जा रहा है.

जाने क्या कहा, अनिल कुंबले ने!

“ऑस्ट्रेलिया एक कमजोर पक्ष है, क्योंकि  उनके नियमित गेंदबाज जो एकदिवसीय में खेलते हैं वे नहीं खेल रहे हैं.आप जानते हैं कि हाल के दिनों में वनडे में भारत ने जो किया है, उसके संदर्भ में मुझे लगता है कि भारत को शानदार शुरुआत करनी चाहिए, लेकिन मेरे लिए एकमात्र चिंता की बात यह है कि वनडे टीम में सात या आठ खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं”

“जो बहुत दिन से टीम से बाहर थे. और उन्होंने शायद ही किसी भी घरेलू मैच में खेला हो. लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा सकती है”.

टेस्ट सीरीज में भी करी थी भविष्यवाणी

 

 

गौरतलब है कि,टेस्ट सीरीज से पहले जब हर कोई भारत की सीरीज जीत को लेकर कुछ भी कहने में टाल-मटोल कर रहा था. तब टीम इंडिया के महान खिलाड़ी अनिल कुंबले ने साफ तौर पर भारत के इतिहास रचने की भविष्यवाणी की थी. जो की सही साबित हुई थी.

भारत के लिए 132 टेस्‍ट और 271 वनडे खेल चुके हैं अनिल कुंबले 

भारत के लिए 132 टेस्‍ट और 271 वनडे में क्रमश: 619 और 337 विकेट लेने वाले अनिल कुंबले ने क्रिकेटनेक्‍स्‍ट को दिए इंटरव्‍यू में सीरीज के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की 2-1 की जीत की भविष्‍यवाणी की थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post AUSvsIND: टेस्ट सीरीज की सटीक भविष्यवाणी के बाद अनिल कुंबले ने बताया कौन सी टीम किस अंतर से जीतेगी वनडे सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.