Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, क्लासिक धोनी का जवाब नहीं

सिडनी वनडे मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 34 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मंगलवार को भारतीय टीम ने अपनी इस हार का बदला ले लिया है.

भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट से हराया है. भारतीय टीम की जीत से कप्तान विराट कोहली काफी खुश है.

मेरे लिए था चुनौती भरा दिन 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बयान में कहा, ”जिस तरह से आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे. वह वास्तव में मैच हमसे दूर लेकर जा रहे थे, लेकिन भुवनेश्वर के एक ही ओवर में 2 विकेट मिलने से हम मैच में वापस आये. आपके लिए हमेशा ऐसा क्षणों को जीतना महत्वपूर्ण होता है. 

40वें ओवर के बाद मुझे लगा, कि मोमेंटम को अपनी तरफ करने का समय आ गया हैं और मैं उस दौरान गेंदों और रनों का अंतर कम करना चाहता था. जिसके लिए मैंने थोड़ा 2-3 ओवर आक्रामक रवैया अपनाया.

हालाँकि, आज का दिन मेरे लिए चुनौती भरा था, क्योंकि बहुत ज्यादा गर्मी थी और मुझे बहुत ज्यादा पसीना आ रहा था. नीचे से मेरी पैंट भी पसीने से भीग चुकी थी. 50 ओवर फील्डिंग करने के बाद देर तक क्रीज बल्लेबाजी करना आज मेरे लिए मुश्किल जरुर रहा है.”

आज था एमएस धोनी स्पेशल 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने धोनी और कोहली की तारीफ करते हुए कहा,

“एमएस ने बहुत अच्छा प्रयास किया और अंत तक खेलकर हमें जीत दिलाई है. आज एमएस धोनी स्पेशल था. वह बहुत समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते है और अंत में जाकर बड़े शॉट लगाते है. 

दिनेश कार्तिक की भी प्रशंसा होनी चाहिए, उन्होंने बहुत शानदार तरीके से प्रेशर को हैंडल किया है. एमसीजी में होने वाले मैच से पहले हमारे पास आराम का मौका है. तब तक हमारे पास खुद को तरोताजा करने का एक अच्छा मौका रहेगा.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, क्लासिक धोनी का जवाब नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.