ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए वनडे को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम में आज तीन बदलाव किये गये। कुलदीप यादव, विजय शंकर और केदार जाधव को टीम में मौका मिला वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एडम जम्पा और बिली स्टैनलेक को टीम में शामिल किया।
केदार जाधव ने खेला विनिंग शॉट

सीरीज के पहले दोनों मैच में बेंच पर बैठे वाले केदार जाधव को इस मैच में खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने नाबाद 61 रनों की पारी खेली।
अंतिम ओवर में जीत के लिए भारत को 1 रनों की जरूरत थी। ओवर की दूसरे ही गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलने उन्होंने जीत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत थी।
मेलबर्न में हुआ भारत जैसा माहौल

भारतीय टीम दुनिया की सबसे पसंदीदा क्रिकेट टीम कही जाती है। दुनिया भर के मौजूद भारतीय समर्थक मैच में टीम का समर्थन करने मैदान पर पहुँचते हैं। मैच भारत में हो या बाहर इसका पता शायद ही कभी चलता है।
आज भी मैच जीतने के बाद कुछ ऐसा ही हुआ। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद दर्शकों की सीरीज जीत के बाद ख़ुशी देखकर यह पता करना मुश्किल था कि मैच भारत में है या ऑस्ट्रेलिया में।
धोनी ने गेंद अपने पास रखा

भारतीय टीम को दोनों मैच में लक्ष्य तक पहुँचाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद गेंद अपने पास रख ली। धोनी ने इस सीरीज के तीनों ही मैच में अर्धशतक बनाया था।
धोनी पहले भी मैच जीतने के बाद विकेट अपने पास रखते थे लेकिन डिजिटल स्टंप आने के बाद उन्हें अब यह मौका नहीं मिलता। इसी वजह से वह अब गेंद अपने पास रख लेते हैं।
देखें वीडियो:
India's series win sealed with a boundary!#AUSvIND | @MastercardAU pic.twitter.com/7Nqy8H47LB
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 18, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतते ही भारत ने कुछ ऐसे मनाया मैदान पर जीत का जश्न, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.