ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा टी-20 मैच मंगलवार को एडिलेड ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती विकेट खो दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 7वें ओवर में ही लगा पहला झटका
एडिलेड ओवल मैदान में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एरोन फिंच और एलेक्स कैरी पारी की शुरुआत करने उतरे।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को पहले विकेट के लिए अभी 20 रन की शुरुआत ही दी थी कि भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान एरोन फिंच को 6 रनों पर बोल्ड कर बड़ा झटका दिया।
26 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने संभाली पारी
एरोन फिंच की नाकामी के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और अपनी टीम के स्कोर में 6 रनों का इजाफा होने के बाद ही मोहम्मद शमी का शिकार बने।
ऑस्ट्रेलिया की टीम को 26 रनों के स्कोर पर ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के रूप में दो बड़े झटके लगे जिसके बाद शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभाला।
रविन्द्र जडेजा के रॉकेट थ्रो ने उस्मान ख्वाजा का काम किया तमाम
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को गति देने के साथ ही अच्छी साझेदारी दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।

This is a grouse piece of fielding.#AUSvIND | @bet365_aus pic.twitter.com/FyxkFy62Pg
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 15, 2019
भारत के लिए ये साझेदारी मुश्किल हो रही थी तभी पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने हल्के हाथों से खेलकर एक रन चुराने की कोशिश की लेकिन वहां खड़े रविन्द्र जडेजा ने एक जबरदस्त थ्रो कर डंडिया बिखेर दी और उस्मान ख्वाजा को रन आउट कर दिया।
ट्वीटर पर जडेजा को मिल रही है तारीफ
रविन्द्र जडेजा के एक और शानदार थ्रो के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। ट्वीटर पर भी रविन्द्र जडेजा के इस थ्रो पर जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं।
Khawaja should have learnt the lesson from Ricky Ponting……you don't take Jadeja on.
— Amrit Goyal (@Amritgoyal88) January 15, 2019
Best in the world.
— Naveen (@ImNsamy) January 15, 2019
A very good piece of cricket that is…
— Lester Zoom Headley (@ZoomLester) January 15, 2019
Rocket arm
— RakeshRam
(@rakeshram1984) January 15, 2019
तलवार मैन. फील्ड मैन. बेस्ट क्रिकेट मैन. अति आवश्यक है इंडियन टीम के लिए
— Vicky Kumar (@VickyKu21122227) January 15, 2019
Strongest and most accurate arm going around in world cricket
— Nikhil (@Beer_4_Life) January 15, 2019
And there is #Msdhoni who wants to avoid the extra run just in case it’s not out! #presenceofmindbitch
— Sachin (@crickass07) January 15, 2019
Bulls eye
— Aman Ullah (@Aman_300) January 15, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- रॉकेट थ्रो के बाद सोशल मीडिया पर छाए रविन्द्र जडेजा, लोगों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.

(@rakeshram1984) 