भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए तो पहचाने ही जाते है. साथ ही वह विकेट के पीछे अपनी शानदार स्टंपिंग के लिए भी पहचाने जाते है. महेंद्र सिंह धोनी बिजली सी रफ़्तार से स्टंपिंग करने की क्षमता रखते हैं. वह कई बार मैदान पर बिजली की रफ़्तार से स्टंपिंग कर चुके हैं.
एक बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान धोनी ने जॉर्ज बेली को स्टंपिंग करने के लिए मात्र 0.09 सेकेंड का समय लगाया था. मनुष्य अपनी पलक झपकने के लिए 0.03 सेकेंड का समय लेता हैं और इस लिहाज से देखे जाये, तो धोनी ने किसी मनुष्य के सिर्फ तीन बार पलक झपकने के समय में ही जॉर्ज बेली को स्टंपिंग आउट कर दिया था.
पीटर हैंड्सकॉम्ब को एडिलेड वनडे में किया स्टंपिंग

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग का नमूना एडिलेड में खेले जा रहे वनडे मैच में भी पेश किया है. धोनी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 27.2 ओवर में रविन्द्र जडेजा की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को स्टंपिंग आउट कर दिया है. आपकों बता दें, कि धोनी की शानदार स्टंपिंग के चलते पीटर हैंड्सकॉम्ब अपनी पारी में मात्र 20 रन ही बना पाये है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी 16वीं स्टंपिंग

आपकों बता दें, कि महेंद्र सिंह धोनी की यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16वीं स्टंपिंग थी. ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा वह सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 24 स्टंपिंग कर चुके है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी विकेटकीपर की यह सबसे ज्यादा स्टंपिंग है.
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में एक विकेट कीपर के तौर पर 100 स्टंपिंग पूरी करने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है. धोनी के अलावा कोई भी विकेटकीपर वनडे क्रिकेट में 100 स्टंपिंग पूरी नहीं कर पाया है.
टॉप-4 टीम जिनके खिलाफ धोनी ने की है सबसे ज्यादा स्टंपिंग

1. श्रीलंका – 24
2. ऑस्ट्रेलिया – 16
3. इंग्लैंड – 16
4. वेस्ट इंडीज – 14
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: पीटर हैंड्सकॉम्ब को स्टंपिंग करते ही धोनी ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.