Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: मैच के दौरान मैदान पर जमकर नाचे ‘हार्दिक पांड्या’, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से एशिया कप के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे. चोट से उभरने के बाद उन्होंने घरेलु मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनको चुना गया. हालांकि उनको मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन आखिरी टेस्ट में वो फील्डिंग करते नजर आएं.

मैदान पर जमकर डांस करते नजर आएं हार्दिक पांड्या 

 

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चौथे टेस्ट के चौथे दिन ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने बाउंड्री पर, अपने डांस से फैन्स का मनोरंजन करते नजर आए. बता दें, पांड्या सिडनी में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हैं, स्टेडियम में टीम इंडिया को चीयर करने आए फैन्स जब तरार- तरारा का शोर मचा रहे थे तो हार्दिक पांड्या ने उनके गाने पर एक-दो कदम डांस के दिखाए. फैन ग्रुप भारत आर्मी द्वारा इसका एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें फैन्स गा रहे हैं और हार्दिक पांड्या डांस कर रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो

यहाँ देखें वीडियो

वनडे टीम में खेलते हुए नजर आएंगे हार्दिक 

हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर के टीम में आने से टीम का संतुलन शानदार हुआ है. विराट कोहली हार्दिक से गेंदबाजी भी करा सकते हैं. वैसे वो धुंआधार बल्लेबाज तो हैं ही.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 300 रनों का स्कोर खड़ा किया. कुलदीप यादव ने इस मैच में पांच विकेट झटके. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया मेहमान टीम की ओर से पहली पारी में बनाए गए स्कोर के दम पर अभी बहुत पीछे है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया है. दिन का आखिरी समय का खेल बारिश की वजह से धुल गया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके। 

 

The post AUSvsIND: मैच के दौरान मैदान पर जमकर नाचे ‘हार्दिक पांड्या’, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.