ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब शनिवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होना है। इस वनडे सीरीज में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखा जा सकता है। इस मुकाबले में भारतीय टीम पर हर किसी की नजरें लगी हुई हैं।
इन खिलाड़ियों को रखा जा सकता है प्लेइंग इलेवन से बाहर
सिडनी में होने वाले पहले वनडे मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन पर हर किसी का ध्यान रहने वाला है। तो आज हम आपको बताते हैं प्लेइंग इलेवन के अलावा आखिर किन खिलाड़ियों को पहले वनडे मैच में बाहर बैठाया जा सकता है।
केएल राहुल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के लिए पिछला कुछ समय बल्ले से पूरी तरह से खराब रहा है। केएल राहुल बल्ले से बुरी तरह से निराश कर रहे हैं जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जारी रखा।

ऐसे में सिडनी में होने वाले पहले वनडे मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट शायद ही केएल राहुल पर प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का कोई दांव खेले। केएल राहुल का पहले मैच में बाहर रहना तय माना जा रहा है।
रविन्द्र जडेजा
भारतीय टीम के अनुभली ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा वैसे तो टेस्ट क्रिकेट के खास सदस्य बन चुके हैं लेकिन वनडे क्रिकेट में रविन्द्र जडेजा ने भले ही वापसी कर ली हो

फिर भी ऑस्ट्रेलिया की पिच पर कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल के रूप में दो स्पिनरों का उतरना तय है ऐसे में रविन्द्र जडेजा को बाहर ही बैठना पड़ सकता है।
मोहम्मद सिराज
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस वनडे सीरीज में एक बार चुनने के बाद आराम देना का फैसला किया और उनकी जगह पर युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह दी।

मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज में भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में जुड़ गए हैं। भारतीय टीम में गेंदबाजी की धार को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में सिराज को शायद ही मौका मिल सके।
मोहम्मद शमी
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। मोहम्मद शमी के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वनडे टीम में फिर से मौका दिया।

मोहम्मद शमी को भले ही वनडे टीम में मौका तो मिला है लेकिन भारतीय वनडे टीम की स्ट्रेंथ को देखते हुए उन्हें पहले वनडे मैच में शायद ही मौका देने पर विचार किया जाएगा।
केदार जाधव
भारतीय टीम के उपयोगी खिलाड़ी केदार जाधव को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया है। केदार जाधव वैसे तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में योगदान देने का माद्दा रखते हैं।

लेकिन केदार जाधव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका टीम संयोजन के हिसाब से मिलना तय नजर नहीं आ रहा है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में इन पांच खिलाड़ियों का बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.