ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 को भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत लिया है। भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में खेली गई इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया। भारतीय क्रिकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने की ये उपलब्धि बहुत ही खास हो गई है।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार जीती टेस्ट सीरीज
सोमवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहा चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन बारिश के कारण एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका और चौथा मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

लेकिन इस ड्रॉ के साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीत लिया। भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर ये पहली टेस्ट सीरीज जीत रही।
भारत की जीत में युवा और सीनियर खिलाड़ियों का रहा साझा प्रयास
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को सीरीज जीत दिलाने के कई नायक रहे। जिन्होंने अपने मिले-जुले प्रदर्शन के लिए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलायी।

जिसमें भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों ने अपने पूरे अनुभव को झोंक दिया तो वहीं दूसरी तरफ युवा ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने भी अपना खास योगदान दिया।
युवा-सीनियरों के योगदान को सराहा सचिन तेंदुलकर ने
इन मिले-जुले प्रयासों के बीच भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 71 साल में पहली बार टेस्ट सीरीज में पटखनी दी। टीम यूनिट के रूप में की गई कोशिश को लीडेंज बल्लेबाज सचिन तेदुलकर ने भी सराहना की।
Has been a wonderful series where the younger and senior players shared responsibilities to achieve something special. @Rishabpant777, who has gone from strength to strength and @imkuldeep18 are definitely ones to watch out for. #INDvAUS pic.twitter.com/enLE3kxHDV
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 7, 2019
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर भारत के इस प्रदर्शन में योगदान देने वाले खिलाड़ियों को लेकर लिखा कि “एक अद्भूत सीरीज रही जहां युवा और सीनियर खिलाड़ियों ने कुछ विशेष हासिल करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को साझा किया। जहां ऋषभ पंत मजबूत से मजबूत होते गए और कुलदीप ने निश्चित रूप से लोगों के देखने वाले रहे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने कुलदीप यादव और ऋषभ पंत के लिए कही दिल छु जाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.