ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से हराकर वनडे सीरीज को 1-0 आगे हो गई है।
भारतीय टीम को सिडनी वनडे मैच में मिली 34 रनों से हार
सिडनी क्रिकेट मैदान में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इस मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 289 रनों का लक्ष्य दिया गया। जिसके जवाब में भारतीय टीम की एक बहुत ही शर्मानाक शुरुआत रही। जिसके बाद आखिर में रोहित शर्मा और महेन्द्र सिंह धोनी की पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 254 रनों तक पहुंचा लेकिन जीत से 34 रन दूर गया।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन नहीं खोल सके अपना खाता
इस मैच में भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में एक बहुत ही निराशाजनक शुरुआत रही जिसमें टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपना खाता तक नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर चलते बने। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायडू भी टीम के 4 रन के स्कोर तक पैवेलियन लौट गए।

शिखर धवन ने बल्लेबाजी से तो भारतीय फैंस को निराश किया लेकिन बल्लेबाजी से पहले फील्डिंग के दौरान उन्होंने भारतीय फैंस का जमकर मनोरंजन किया।
बल्लेबाजी से निराश करने वाले शिखर धवन ने ऐसे किया दर्शकों का मनोरंजन
दरअसल भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान भारत के खिलाड़ियों को चीयर करने पहुंची भारत आर्मी ड्रम्स बजा रही थी। इसी दौरान सीमा रेखा पर खड़े शिखर धवन ने ड्रम्स की धुन पर थिरकने का कोई मौका नहीं गंवाया और भारत आर्मी के साथ ही दूसरे दर्शकों का मनोरंजन किया।

देखिए वीडियो
#AUSvIND @SDhawan25 doing what he does best with the Bharat Army!
#ShikharDoTheBhangra #BharatArmy #COTI
pic.twitter.com/0PGMMNFcbz
— The Bharat Army (@thebharatarmy) January 12, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: भारत आर्मी के गाने पर शिखर धवन ने मैदान पर किया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.