Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND-: सीरीज जीत के बाद भारत आर्मी के साथ ऋषभ पंत ने किया डांस, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का समापन हो चुका है। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात देकर पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है।

ऋषभ पंत ने अपने अंदाज से दर्शकों का किया मनोरंजन

इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी। ऋषभ पंत ने ना केवल अपने खेल जिसमें बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से बल्कि ऋषभ पंत ने अपने मस्तमौला अंदाज से दर्शकों का भी मनोरंजन किया।

ऋषभ पंत इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन के साथ खास जुबानी जंग में बहुत ही तेज दिखे। ऋषभ पंत और टिम पेन के बीच पूरी सीरीज के दौरान बंटर चला।

ऋषभ पंत ने किया भारत आर्मी के साथ डांस

सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच के ड्रॉ पर खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद पूरे भारतीय क्रिकेट में खुशी की लहर है।

तो वहीं इस खास और ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों में भी जबरदस्त जश्न का माहौल रहा। इसी माहौल के बीच भारतीय टीम का सपोर्ट करने पहुंची भारत आर्मी के साथ डांस किया।

ऋषभ पंत के प्रदर्शन के खुश होकर भारत आर्मी ने उनके नाम पर गाया गाना

भारत आर्मी ने दर्शक दीर्घा से ऋषभ पंत को लेकर एक अंग्रेजी गाना गाया। तो इस पर ऋषभ पंत ने भारत आर्मी के गाने पर डांस कर उनका मनोरंजन करने की कोशिश की।

आपको बता दे कि ऋषभ पंत के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत ही शानदार रही। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे 20 से ज्यादा कैच लेने के साथ ही इस टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। जिसमें उन्होंने सिडनी टेस्ट में 159 रनों की पारी खेली।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND-: सीरीज जीत के बाद भारत आर्मी के साथ ऋषभ पंत ने किया डांस, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.