ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से हुआ लेकिन ये आगाज टेस्ट सीरीज फतह करने वाली भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं हुआ। विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में 34 रनों से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त को बना लिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे मैच में दी 34 रनों से शिकस्त
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हर विभाग में पछाड़ते हुए 34 रनों से मात दी।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 50 ओवरों में 288 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम रोहित शर्मा के शतक के बाद भी 9 विकेट के नुकसान पर 254 रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए जोल रिचर्डसन ने की जबरदस्त गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त खाने के बाद इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए खासकर अपना 5वां ही वनडे मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज जोएल रिचर्डसन ने जबरदस्त गेंदबाजी की।

युवा तेज गेंदबाज जोल रिचर्डसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के प्रमुख 4 बल्लेबाजों को आउट किया और उन्होंने अपने 10 ओवरों में महज 26 रन ही खर्च किए। रिचर्डसन ने विराट कोहली, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक और रविन्द्र जडेजा को पैवेलियन भेजा।
PC_ GETTY IMAGES
जोल रिचर्डसन की इस जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत उन्हें इस मैच में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
PC_ GETTY IMAGES
मैन ऑफ द मैच बनने के बाद जोल रिचर्डसन ने कहा कि
“उन्हें (पीटर हैंड्सकाम्ब) इसका श्रेय जाता है। उन्होंने हमें इसके लिए मध्य में काफी रन दिए। लेकिन फिंची( एरोन फिंच ) ने मुझे आकर कहा कि जब आप किसी टीम के तीनों विकेट ले लेते हैं, तो आपका लक्ष्य क्या होना चाहिए। उनको(विराट कोहली) हासिल करने को मैं हमेशा के लिए संजो कर रखने जा रहा हूं। लेकिन जीत से ज्यादा खुशी मिलती है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- मैन ऑफ द मैच बने जोएल रिचर्डसन ने इनको दिया अपनी सफलता का पूरा-पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.