Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को खलेगी इन तीन खिलाड़ियों की कमी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब कुछ ही दिनों में दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच छाने वाला है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन काफी समय से पहले कर दिया है जो अब वनडे सीरीज के लिए तैयार है।

वनडे सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों की कमीं खल सकती है भारत को

भारतीय टीम की जो वनडे सीरीज के लिए टीम चुनी गई है उसमें कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको मौका नहीं दिया लेकिन अब उन्हीं खिलाड़ियों की कमी वनडे सीरीज में खलती नजर आ सकती है।

तो आपको बताते हैं वो तीन खिलाड़ी जिनकी भारतीय टीम को वनडे सीरीज में कमी अखर सकती है।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पिच पर टिकना ही मुश्किल बना दिया।

Boomaraah rest for Australia ODI series

लेकिन 3 मैचों की होने वाली वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल करने के बाद आराम दे दिया गया है। ऐसे में हो सकता है कि भारतीय टीम को वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह की बड़ी खल सकती है।

ऋषभ पंत

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया। ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों ही विभागों में शानदार प्रदर्शन किया।

लेकिन ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। वनडे सीरीज से नजरअंदाज किए गए पंत की कमी भारत को इन तीन वनडे मैचों में खलती दिख सकती है।

क्रुणाल पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिलते ही शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह को पक्का किया।

क्रुणाल पंड्या की ऑलराउंडर काबिलियत को देश उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता था, लेकिन फिलहाल तक तो उन्हें वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला है, जिससे भारत को एक ऑलराउंडर की कमी खल सकती है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को खलेगी इन तीन खिलाड़ियों की कमी appeared first on SportzWiki Hindi.